Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सुखोई एसयू-25

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सुखोई एसयू-25 ग्रेच (Sukhoi Su-25 Grach) (नाटो रिपोर्टिंग का नाम: फ्रॉगफूट) एक सिंगल सीट वाला, सोवियत संघ में सुखोई द्वारा विकसित दो इंजन वाला जेट विमान है। यह सोवियत ग्राउंड बलों के लिए करीब हवाई समर्थन प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। सुखोई एसयू-25 के पहले प्रोटोटाइप ने 22 फरवरी 1975 को पहली उड़ान भरी। परीक्षण के बाद, विमान की शृंखला का उत्पादन जॉर्जियाई सोवियत समाजवादी गणराज्य में 1978 में शुरू हुआ था। शुरुआती प्रकार में सुखोई एसयू-25यूबी के दो-सीट ट्रेनर, सुखोई एसयू-25बीएम और निर्यात ग्राहकों के लिए सुखोई एसयू-25क्यू शामिल थे। कुछ विमानों को 2012 में सुखोई एसयू-25एम मानक में अपग्रेड किया जा रहा था। सुखोई एसयू-25टी और सुखोई एसयू-25टीएम (जिसे सुखोई एसयू-39 भी कहा जाता है) आगे के विकासाधीन विमान थे लेकिन इनका बड़ी संख्याओं में उत्पादन नहीं किया गया था। सुखोई एसयू-25, और सुखोई एसयू-34, 2007 तक उत्पादन में एकमात्र बख़्तरबंद, फिक्स्ड-विंग विमान थे।Gordon and Dawes 2004. सुखोई एसयू-25 रूस, स्वतंत्र राज्य राष्ट्रसंघ और निर्यात ग्राहकों के वायु सेना मे अभी भी सेवा में हैं। सुखोई एसयू-25 की 30 से अधिक वर्षों की सेवा के दौरान कई संघर्षों में इसने अच्छे लड़ाकू विमान की भूमिका निभाई है। यह अफगानिस्तान में सोवियत युद्ध में मुख्य रूप से शामिल था। इसने मुजाहिदीन के खिलाफ उग्रवादियों के उग्र अभियानों मे बहुत भाग लिया था। ईरानी वायुसेना ने 1980-88 ईरान-इराक युद्ध के दौरान ईरान के खिलाफ सुखोई एसयू-25 का इस्तेमाल किया था। बाद में 1991 के फारस की खाड़ी युद्ध में ज्यादातर विमान नष्ट हो गये थे। 1992 से 1993 तक अबकाज़िया युद्ध के दौरान जॉर्जियाई वायु सेना ने सुखोई एसयू-25 एस का इस्तेमाल किया। मैसेडोनियन वायु सेना ने 2001 मकदूनिया विवाद में अल्बेनिया विद्रोहियों के खिलाफ सुखोई एसयू-25 का इस्तेमाल किया था और 2008 में, जॉर्जिया और रूस दोनों ने रूस-जॉर्जियाई युद्ध में सुखोई एसयू-25 एस का इस्तेमाल किया। आइवरी कोस्ट, चाड और सूडान सहित अफ्रीकी राज्यों ने स्थानीय उग्रवाद और नागरिक युद्धों में सुखोई एसयू-25 का इस्तेमाल किया है। हाल ही में सुखोई एसयू-25 ने सीरिया के नागरिक युद्ध में भी बहुत भूमिका निभाई है। विशेष विवरण thumb|upright=1.25|सुखोई एसयू-25 लाइन ड्राइंग plane jet जेन ऑल द वर्ल्ड एयरक्राफ्ट 2003-2004,Jackson 2003, pp. 403–405. सुखोई ,Sukhoi Company (JSC) – Airplanes – Military Aircraft – Su-25К – Aircraft performance http://www.sukhoi.org/eng/planes/military/su25k/lth/ 29 January 2016 https://web.archive.org/web/20140722062445/http://www.sukhoi.org/eng/planes/military/su25k/lth/ 22 जुलाई 2014 dead deagel.com,http://www.deagel.com/Combat-Aircraft/Su-25_a000321001.aspx संग्रहीत प्रति 26 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20180208192424/http://www.deagel.com/Combat-Aircraft/Su-25_a000321001.aspx 8 फ़रवरी 2018 live airforce-technology.comhttp://www.airforce-technology.com/projects/su25/ संग्रहीत प्रति 26 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20180124152559/http://www.airforce-technology.com/projects/su25 24 जनवरी 2018 live 1 (नाक प्रोब सहित) 15.53 मीटर 51 फुट 14.36 मीटर 47 फुट 2 इंच 4.8 मीटर 15 फुट 9 इंच 33.7 मीटर² 323 फुट² 9,800 किलोग्राम 21,605 पौंड 14,440 किलोग्राम 31,835 पौंड (सामान्य टेकऑफ़ वजन) 19,300 किलोग्राम 42,549 पौंड सोयुज/तुमानस्की आर-195 टर्बोजेट 2 44.18 किलोन्यूटन 9,921 पौंड बल मैक 0.79 975 किमी/घंटा; 606 मील प्रति घंटा समुद्र के स्तर पर 1,000 किमी 621 मील स्वच्छ ऊंचाई पर 750 किमी 466 मील समुद्र के स्तर पर, 4400 kg lb on के आयुध और दो बाहरी ईंधन टैंक के साथ 7,000 मीटर 23,000 फुट स्वच्छ; 5000 m ft on आयुध के साथ 58 मीटर/सेकेड 11,400 फुट/मिनट *अधिकतम g-लोड: +6.5 g इन्हें भी देखें सोवियत संघ सुखोई विमान सन्दर्भ श्रेणी:सुखोई विमान श्रेणी:लड़ाकू विमान श्रेणी:रूसी वायु सेना श्रेणी:सोवियत संघ के विमान