411 REFERENCE · Wikipedia
शिजियन-16
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चीन ने दूसरा शिजियन-16 सीरीज उपग्रह प्रक्षेपित किया है।
परिचय
चीन ने 29 जून 2016 को दूसरा शिजियन-16 सीरीज़ का उपग्रह प्रक्षेपित किया. यह उपग्रह लॉन्ग मार्च-4बी रॉकेट द्वारा जियुक्वान सेटेलाईट लॉन्च सेंटर से प्रक्षेपित किया गया।
शिजियन-16 उपग्रह अंतरिक्ष के वातावरण को मापने, विकिरण एवं उसके प्रभाव तथा प्रौद्योगिकी के परीक्षण के लिए उपयोग किया जाएगा।
पहला शिजियन-16 उपग्रह अक्टूबर 2013 को प्रक्षेपित किया गया था।
लॉन्ग मार्च रॉकेट की यह 231वीं उड़ान थी।
लॉन्ग मार्च-4बी रॉकेट
इसका उपयोग समकालिक कक्षा के मौसम उपग्रहों को प्रक्षेपित करने के लिए किया जाता है।
पहली बार इसे मई 1999 में उपयोग किया गया। इसे शंघाई एकेडमी ऑफ़ स्पेस फ्लाइट टेक्नोलॉजी (एसएएसटी) द्वारा चांग जेंग-4 प्रणाली के आधार पर विकसित किया गया।
यह 2800 किलोग्राम के उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करने में सक्षम है।
इस रॉकेट का वजन 2,48,470 किलोग्राम है, इसकी लम्बाई 45.58 मीटर है तथा व्यास 3.35 मीटर है।
सन्दर्भ
करेंट अफेयर्स हिन्दी read now https://web.archive.org/web/20210830153000/https://www.nowgk.com/?m=1 30 अगस्त 2021
श्रेणी:रॉकेट