411 REFERENCE · Wikipedia
१ अक्टूबर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
१ अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २७४वाँ (लीप वर्ष मे २७५वाँ) दिन है। वर्ष मे अभी और ९१ दिन बाकी है।
अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस
चीन में स्थापना दिवस
साइप्रस, नाइजीरिया और तुआलु, में स्वाधीनता दिवस।
प्रमुख घटनाएँ
1854- भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ। टिकट पर विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी किमत आधा आना (1/32 रूपये) थी।
1922- गुरजिएफ ने फ्रांस के फॉनटेनब्लियू में मनुष्य का सामंजस्यपूर्ण विकास के लिए अपना संस्थान खोला।
1949- चीन जनवादी गणराज्य की स्थापना। चीन में कम्युनिस्ट पार्टी का शासन आरंभ।
1967- भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।
२०००- सिडनी में २७वाँ ओलम्पिक खेल सम्पन्न हुआ।
जन्म
1847- एनी बेसेंट, थियोसोफिकल सोसायटी की अध्यक्ष,
1918 – गोविन्दप्प वेङ्कटस्वामि, भारतीय नेत्रविज्ञानी (निधन 2006)
1919- मजरुँ सुल्तानपुरी, हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार
1922- बर्क मार्शल, अमेरिकी वकील और राजनितिज्ञ (मृ. 2003)
1924- जिमी कार्टर, अमेरिकी राजनेता एवं संयुक्त राज्य अमेरिका के 39वे राष्ट्रपति
1945- राम नाथ कोविन्द भारत के राष्ट्रपति
निधन
1 अक्टूबर 1986- भारत के महान क्रांतिकारी वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली का निधन हुआ
बाहरी कडियाँ
01 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
बीबीसी पे यह दिन
श्रेणी:अक्टूबर