Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

त्योंथर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

त्योंथर Teonthar Rw2727.jpg त्योंथर गढ़ी त्योंथर India Madhya Pradesh 24.98 81.65 inline, title मध्य प्रदेश में स्थिति देश प्रान्त मध्य प्रदेश ज़िला रीवा ज़िला तहसील त्योंथर 151 17039 2011 भाषाएँ प्रचलित बघेली, हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 486220 MP-17 लोकसभा निर्वाचनक्षेत्र रीवा विधानसभा निर्वाचनक्षेत्र त्योंथर IN-MP त्योंथर (Teonthar) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रीवा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है। यह तमसा नदी और खरारी नदी के संगम के समीप बसा हुआ है।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019 ," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293 त्योंथर गढ़ी thumb|280px|त्योंथर गढ़ी त्योंथर क्षेत्र प्राचीन समय से ही राजवंशीय राजनीति का महत्वपूर्ण केन्द्र रहा है। महाभारत काल के भूरिश्रवा की विजायंठ की कथा से लेकर आदिवासी राजा एवं बेनवंशी राजाओं की कहानी त्योंथर की कोलगढ़ी से जुड़ी है। किन्तु बहुत कम लोग ही यह जानते हैं कि इस कोलगढ़ी से कभी भुर्तिया राजाओं ने भी अपना शासन चलाया था। यहां भुर्तिया राजाओ ने शासन किया और उनका प्रशासन कोलगढ़ी से ही चलता था। त्योंथर गंगा-यमुना के संगम की भांति ही तमसा नदी एवं खरारी नदी के संगम पर स्थित होने के साथ ही विन्ध्य पर्वत की तलहटी में होने के कारण ही यह राजधानी की सुरक्षित जगह समझी जाती थी। स्थानीय शासकों के लिए यह स्थान उपयुक्त था। त्योंथर का इलाका बघेल राजाओं के पूर्व आदिवासी राजाओं द्वारा शासित था। इतिहासकार रामसागर शस्त्री की क्योटी की गढ़ी पुस्तक के अनुसार रीवा के महराजा वीर सिंह ने 16वीं शताब्दी के आरम्भ में उत्तर की ओर राज्य विस्तार किया और अरैल झूंसी तक का इलाका वेणुवंशीय एवं छोटे राजाओं से जीतकर अपने अधिकार में कर लिया। भुर्तियों ने भी किया शासन त्योंथर कोलवंशीय राजाओं का राज्य था बाद में भुर्तिया वंश के राजाओं ने अधिकार कर लिया। त्योंथर के उत्तर एवं झूंसी के दक्षिण के फैले हुए भू भाग पर बहुत से छोटे छोटे राज्य थे। झूंसी के वेनवंशीय शासकों ने छोटे छोटे कोल एवं भुर्तिया राजाओं को पराजित कर अपना अधिकार कर लिया और त्योंथर को अपनी गढी बनाकर राज्य करने लगा। गनपत शाह ने बनवाई थी गढ़ी त्योंथर की गढ़ी वेनवंशी राजा गनपत शाह की बनवायी कही जाती है। जनश्रुति के अनुसार इस गढ़ी पर वेनुवंशीय राजा के पूर्व भुर्तिया राजा का अधिकार था। वंनुवंशीय राजा से पराजित हो जाने पर भुर्तिया राजा त्योंथर से निकाल दिया गया । कहा जाता है कि त्योंथर में भुर्तिया समाज के लोग आज भी पानी पीना पसन्द नही करते। उनका मानना है कि जहाँ कभी वे राजा रहे हों और वहां से अपमानित होकर उन्हें निकाल दिया गया हो तो वहां वे पानी क्यों पियें। इन्हें भी देखें रीवा ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:मध्य प्रदेश के शहर श्रेणी:रीवा ज़िला श्रेणी:रीवा ज़िले के नगर