Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फ़ुमलहौत बी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|फ़ुमलहौत तारे के इर्द-गिर्द के आदिग्रह चक्र के धूल के बादल में फ़ुमलहौत बी ग्रह परिक्रमा करता हुआ पाया गया (हबल अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा ली गई तस्वीर) thumb|फ़ुमलहौत तारे के इर्द-गिर्द की धूल में फ़ुमलहौत बी का एक काल्पनिक चित्र फ़ुमलहौत बी पृथ्वी से २५ प्रकाश-वर्ष दूर स्थित एक ग़ैर-सौरीय ग्रह है जो दक्षिण मीन तारामंडल के फ़ुमलहौत तारे की परिक्रमा कर रहा है। इसे २००८ में हबल अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा ली गई तस्वीरों के ज़रिये ढूँढा गया था। यह अपने तारे की ११५ खगोलीय इकाई की दूरी पर परिक्रमा कर रहा है। विवरण फ़ुमलहौत बी का व्यास (डायामीटर) हमारे सौर मण्डल के सब से बड़े ग्रह, बृहस्पति के लगभग बराबर है। इसके द्रव्यमान (मास) का ठीक पता नहीं लेकिन अंदाज़ा लगाया जाता है के यह बृहस्पति के आधे से लेकर बृहस्पति के तीन गुना तक हो सकता है। अनुमान लगाया जाता है के इसके इर्द-गिर्द एक मलबे का चक्र है जिसका व्यास बृहस्पति से २०-४० गुना है। तुलना के लिए शनि के छल्लों का "ए छल्ला" शनि के केंद्र से केवल २ बृहस्पति व्यासों की दूरी पर है। सोच है के इतनी अधिक दूरी पर यह मलबा भविष्य में उपग्रही छल्ले नहीं बल्कि उपग्रह बनाएगा। इस बात का संकेत इससे भी मिलता है के बृहस्पति के प्राकृतिक उपग्रहों में से बड़े वाले उपग्रह भी अपने ग्रह के केंद्र से लगभग इतनी दूरी पर हैं। इन्हें भी देखें ग़ैर-सौरीय ग्रह फ़ुमलहौत दक्षिण मीन तारामंडल श्रेणी:ग्रह श्रेणी:बहिर्ग्रह श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:दक्षिण मीन तारामंडल