Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भाषा सम्मान पुरस्कार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भाषा सम्मान पुरस्कार एक भारतीय साहित्यिक पुरस्कार जो हर साल प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के वितरण का प्रारंभ साहित्य अकादमी ने १९९६ से किया। साहित्य अकादमी मान्यता-प्राप्त २४ भारतीय भाषाओं में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान करती है। इसलिए भाषा सम्मान पुरस्कार को गैर-मान्यता प्राप्त भाषाओं में साहित्यिक रचनात्मकता के साथ ही शैक्षिक अनुसंधान को स्वीकार और बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था। यह लेखकों, विद्वानों, संपादकों, संग्रहकर्ताओं, कलाकारों या अनुवादकों को प्रस्तुत किया जाता है जिन्होंने संबंधित भाषाओं के प्रचार, आधुनिकीकरण या संवर्धन में काफी योगदान दिया है। सन्मान में एक पुरस्कार पट्टिका के साथ १ लाख रुपये दिये जाते है। १९९६ में पुरस्कार की धनराशी रुपये २५,००० थी। ये सन २००१ में बढ कर रुपये ४०,०००, सन २००३ में रुपये ५०,०००, और सन २००९ में १ लाख रुपये हुई। यह सम्मन प्रत्येक वर्ष ३-४ व्यक्तियों को विभिन्न भाषाओं में दिए जाते हैं जो कि विशेषज्ञों की समितियों की सिफारिश के आधार पर होता है। भोजपुरी भाषा को सर्वाधिक बार इस सम्मान से नवाजा गया है। == विजेता == इस पुरस्कार के विजेता इस प्रकार हैं: † - मरणोपरांत सम्मानित किया गया == सन्दर्भ ==