Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अशोक चक्र (पदक)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अशोक चक्र 350px150px अशोक चक्र और इसका रिबन - भारत का सर्वोच्च शांति कालीन सैनिक सम्मान भारत भारत वर्तमान में प्रदत्त शौर्य पदक सेना, नौसेना, वायुसेना अथवा रिज़र्व बल, टेरिटोरियल सेना, अथवा विधि दवारा सथापित किसी भी सशस्त्र बल के पुरुष अथवा महिला सैनिक व अधिकारी। अशोक चक्र https://indianarmy.nic.in/Site/FormTemplete/frmTempSimple.aspx?MnId=TiIDbJc1m%2fKW1hU9XV76Fg%3d%3d&ParentID=kDa7eVwl6%2fmgQt6HwdBbKw%3d%3d&flag=8CKP966uzg96kLov0aWdfQ%3d%3d Honours & Awards भारतीय सेना "सबसे विशिष्ट बहादुरी या वीरता या आत्म-बलिदान के साहसी या पूर्व-प्रख्यात कार्य (दुश्मन के सम्मुख नही)।" 04 जनवरी 1952 26 जनवरी 1952 2018 90 AC 58 83 परम वीर चक्र Precedence Of Medals कीर्ति चक्र अशोक चक्र भारत का शांति के समय दिया जाने वाला सबसे ऊँचा वीरता पदक है। यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता, शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है। यह मरणोपरान्त भी दिया जा सकता है। अशोक चक्र राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। पदक अशोक चक्र पदक गोलाकार, दोनों तरफ रिमों के साथ १.३८ इंच (३५.०५२ मिलीमीटर) का व्यास और स्वर्ण-कलई का होता है। इसके अग्रभाग पर तथा केन्द्र में अशोक चक्र की प्रतिकृति उत्कीर्ण होती है जिसके चारों ओर कमल-माला है। इसके पश्चभाग पर हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में “अशोक चक्र” शब्द उत्कीर्ण होते हैं। "http://gallantryawards.gov.in/hi/%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82 पुरस्कार के बारे में 7 सितंबर 2019 https://web.archive.org/web/20190329093548/http://gallantryawards.gov.in/hi/%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82 29 मार्च 2019 live फीता अशोक चक्र का फीता नारंगी खड़ी लाइन द्वारा दो बराबर भागों में विभाजित हरे रंग का होता है। बार यदि कोई चक्र प्राप्तकर्ता ऐसी वीरता का कार्य पुनः करता है जो उसे चक्र प्राप्त करने के लिए पुनः पात्र बनाता है तो फीते को जोड़े जाने के लिए ऐसे और वीरता के कार्य की पहचान बार द्वारा की जाती है जिसके द्वारा चक्र संलग्न हो जाता है और प्रत्येक ऐसे तदनन्तर वीरतापूर्ण कार्य के लिए एक अतिरिक्त बार शामिल किया जाता है। ऐसे प्रत्येक बार के लिए लघुचित्र में चक्र की एक प्रतिकृति, इसे अकेले पहनते समय फीते के साथ शामिल की जाती है। अशोक चक्र पदक का इतिहास अशोक चक्र पदक सम्मान सेना के जवान, आम नागरिक को जीवित या मरणोपरांत दिया जाता है। १९४७ में स्वतंत्रता के बाद से अब तक ९० लोगों को अशोक चक्र सम्‍मान दिए गए हैं। इस सम्मान की स्‍थापना ४ जनवरी १९५२ को हुई थी । प्रारम्भ में इसका नाम ‘अशोक चक्र, वर्ग-1’ था। सन् १९६७ में इस सम्मान से वर्ग की अनिवार्यता को हटा दिया गया और इसके समकक्ष तीन सम्मान घोषित किए गए। इनका नामकरण क्रमश ‘अशोक चक्र’, ‘कीर्ति चक्र’ और ‘शौर्य चक्र’ किया गया। १ फरवरी १९९९ से केंद्र सरकार ने अशोक चक्र के लिए १४०० रुपए का मासिक भत्‍ता निर्धारित किया है। अशोक चक्र प्राप्तकर्ता पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची, वर्षवार 2021एएसआई बाबू राम2019नजीर अहमद वानी2017ज्योति प्रकाश निराला2016हवलदार हंगपन दादा2015मोहन गोस्वामी2014मुकुंद वरदराजन2014नीरज कुमार सिंह2013लालकृष्ण प्रसाद बाबू2012नवदीप सिंह2011लैशराम ज्योतिन सिंह2010राजेश कुमार2010डी. श्रीराम कुमार2009मेजर मोहित शर्मा2009बहादुर सिंह बोहरा2009हेमंत करकरे2009विजय सालस्कर2009अशोक कामटे2009तुकाराम ओम्बले2009गजेंद्र सिंह बिष्ट2009संदीप उन्नीकृष्णन2009मोहन चंद शर्मा2009जोजन थॉमस2009आर. पी डिएन्ग्दोह2009प्रमोद कुमार सतपथी2008दिनेश रघु रमन2007राधाकृष्णन नायर हर्षन2007चुन्नी लाल2007वसंत वेणुगोपाल2004त्रिवेणी सिंह2004संजोग छेत्री2002सुरिंदर सिंह2002रामबीर सिंह तोमर2001कमलेश कुमारी2000सुधीर कुमार वालिया1997पुनीत नाथ दत्त1997शांति स्वरूप राणा1996अर्जुन सिंह जसरोतिया1995राजीव कुमार जून1995सुज्जन सिंह1995हर्ष उदय सिंह गौड़1994नीलकांतन जयचंद्रन नायर1993राकेश सिंह1992संदीप शंकला1991रणधीर प्रसाद वर्मा1987नीरजा भनोट1985छेरिंग मोतुप1985निर्भय सिंह1985भवानी दत्त जोशी1985राम प्रकाश रोपेरिया1985जसबीर सिंह रैना1985भूकांत मिश्रा1985राकेश शर्मा1984गेन्नादी स्त्रेकलोव1984यूरी मल्यशेव1981साइरस अद्दी पीठावाला1974गुरुनाम सिंह1972उम्मेद सिंह मेहरा1969जस राम सिंह1965जिया लाल गुप्ता1962खरका बहादुर लिनिबु1962मैन बहादुर राय1958एरिक जेम्स टकर1958जैश बाजीराव सकपाल1957जे आर चिटनीस1957पी एम रमन1957जोगिंदर सिंह1956सुंदर सिंह1952सुहास बिस्वास1952बचित्तर सिंह1952नरबहादुर थापा इन्हें भी देखें अशोक चक्र (प्रतीक) परमवीर चक्र महावीर चक्र वीर चक्र कीर्ति चक्र शौर्य चक्र सन्दर्भ चक्र, अशोक चक्र, अशोक