411 REFERENCE · Wikipedia
पुणे स्टेशन बस स्टैंड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पुणे स्टेशन बस स्टैंड पुणे शहर के तीन प्रमुख बस अड्डों में से एक है। यह स्टैंड पुणे रेलवे स्टेशन के बगल में है इसलिए इसे पुणे स्टेशन बस स्टैंड कहा जाता है। यह स्टैंड पुणे को मुंबई (दादर) से एसी बसों द्वारा जोड़ता है। यह पुणे को महाराष्ट्र के शिरडी, अहमदनगर, बार्शी, ठाणे, मुंबई (बोरीवली), सोलापुर, कोल्हापुर, सतारा, महाबलेश्वर, पनवेल आदि से भी जोड़ता है। इस बस स्टैंड से पुणे से बाहरी राज्यों की ओर जाने वाली बसें संचालित होती हैं। यह स्टैंड पुणे को तेलंगाना में हैदराबाद और कर्नाटक में हुबली से जोड़ता है जो महाराष्ट्र के बाहर हैं। इस स्टैंड से कोंकण के लिए बसें भी चलती हैं। इस स्टैंड में ८ प्लेटफार्म हैं। पुणे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पुणे स्टेशन बस स्टैंड से लगभग १० किलोमीटर दूर है।
यह सभी देखें
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम
बाहरी संबंध
पुणे स्टेशन बस स्टैंड का समय https://web.archive.org/web/20111209032739/http://www.discoverpune.com/Pune_BusStop_PuneStation.aspx 9 दिसंबर 2011
पुणे बस स्टेशन
18.5280 73.8722 title