411 REFERENCE · Wikipedia
परबतसर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
परबतसर (Parbatsar) भारत के राजस्थान के डीडवाना जिले में स्थित एक नगर व तहसील है।
== जनसांख्यिकी ==
2011 की भारत जनगणना के अनुसार, परबतसर की आबादी 15,172 थी। पुरुषों की आबादी का 7,741 और महिलाओं का 7,431 थी। परबतसर की औसत साक्षरता दर 75.59% था, जो राज्य औसत 66.11% से अधिक था: पुरुष साक्षरता 86.86% और महिला साक्षरता 63.96% था। परबतसर में, 13.37% आबादी 6 साल से कम उम्र की है।
== स्थानीय तथ्य ==
यह अपने पशु मेले के लिए जाना जाता है। परबतसर निर्वाचन क्षेत्र के सिटिंग एम.एल.ए रामनिवास गावडिया (INC) हैं। परबतसर मारवाड़ रियासत का एक बड़ा परगना रहा है। जिसके अंदर मुख्य ठिकाने थे। लवणों ( २ गाँव ) गूलर ( पांच गाँव ) रोहिणी ( चार गाँव ) बाजुवास ( दो गाँव ) जावलो ( तीन गाँव ) जालरो ( सात गाँव ) भटवरी (पांच गाँव ) बडू ( 13 गावँ ) सबेलपुर ( सात गाँव ) बोरावड (चार गाँव ) बुडसु (नो गाँव ) कालवो ( दो गाँव ) मिठडी ( 13 गावँ ), खीदरपुर, कुकडदो, चाँवठिया टागलो, खोजावास, बीदयाद, डोडवाडो, जूसरियो, तोसीनो, मैनाणा ( सात गाँव ) रोडू विरड़ा ( छ गाँव ) डासानो खुर्द, टांगलो, चिडालिया, लूणवो, पांचवा, नीबोद किशनपुरा (शील भकरी)
प्रसिद्ध
•पशु मेला परबतसर
•केवाय माता मंदिर किनसरिया
•गणेश मंदिर परबतसर
•सुखराम बाबा मंदिर मोरेड़
•राणाबाई मंदिर हरनावा
•बालाजी मंदिर बडू = करणी मंदिर (दुर्गाबाई सा मंदिर) ललाणा खुर्द
देव नारायन मंदिर किसनपुरा शील भकरी
== इन्हें भी देखें ==
परबतसर विधानसभा क्षेत्र (राजस्थान)
नागौर ज़िला
== सन्दर्भ ==