411 REFERENCE · Wikipedia
जॉर्ज ब मैकक्लेनन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जॉर्ज ब्रिंटन मैकक्लेनन ( ३ दिसंबर १८२६ - २९ अक्टूबर १८८५) अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान संघ के मेजर जनरल थे और १८६४ में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे, जो बाद में न्यू जर्सी के गवर्नर हुएँ। उन्होंने प्रसिद्ध पोटोमैक की सेना संगठित की और संक्षिप्त काल (नवंबर १८६१ से मार्च १८६२) के लिए संघ की सेना के जनरल -इन-चीफ के रूप में सेवा की। युद्ध के शुरुआत में, मैकक्लेनन ने संघ के लिए एक सुप्रशिक्षित और संगठित सेना को उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यद्यपि मैकक्लेनन अपनी योजना और तैयरी में सतर्क थे, इन्ही विशेषताओं ने एक तेजी से बढ़ते रणभूमि के माहौल में आक्रामक विरोधियों को चुनौती देने की उनकी क्षमता को बाधित किया। उन्होंने दुश्मन इकाइयों की ताकत को जरुरत से ज्यादा आँका और जन सिद्धांतों को लागू करने के लिए अनिच्छुक थे, जिस से अपनी सेना के बड़े हिस्सें निर्णायक अंकों पर काम ही न आ सकें।
श्रेणी:१८८५ में निधन