411 REFERENCE · Wikipedia
पाव्लोदार प्रांत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पाव्लोदार प्रांतПавлодар облысыपाव्लोदार ओब्लिसी Pavlodar in Kazakhstan.svg पाव्लोदार १,२४,८०० ७,४४,८६० २००७ ६ ज़िले १० कज़ाख़, रूसी
पाव्लोदार प्रांत (kk Павлодар облысы, ru Павлодарская область) कज़ाख़स्तान का एक प्रांत है। इसकी राजधानी भी पाव्लोदार नाम का शहर ही है। इस प्रांत की सरहदें उत्तर में रूस से लगती हैं। साइबेरिया की महत्वपूर्ण इरतिश नदी चीन द्वारा नियंत्रित अल्ताई पर्वतों के एक भाग से निकलकर इस प्रांत से गुज़रती है और उत्तर में रूस में निकल जाती है। कुछ समीक्षकों के अनुसार कज़ाख़स्तान का यह भाग रहन-सहन और संस्कृति में साइबेरिया जैसा अधिक और मध्य एशिया जैसा कम लगता है।Kazakhstan: Bradt Travel Guide, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-369-6, ... The three most northerly regions of Pavlodar, North Kazakhstan and Kostanai feel much more part of Siberia than central Asia ...
सोवियत ज़माने में रूसी समुदाय में बढ़ौतरी
१९५० के दशक में, जब कज़ाख़स्तान सोवियत संघ का हिस्सा था, तो सोवियत संघ में अनाज की बहुत कमी हुई। उस ज़माने में सोवियत व्यवस्था में अधिकतर अनाज रूस के उपजाऊ क्षेत्रों में उगाया जाता था। सोवियत नेता निकिता ख़्रुशचेव ने ऐलान किया की अनाज की पैदावार बढ़ाने के लिए मध्य एशिया के स्तेपी इलाक़े की ज़मीनों पर नए सिरे से खेती शुरू की जाएगी। इस अभियान का नाम 'नई धरती' रखा गया। भारी मात्र में रूस और यूक्रेन से लोग उत्तरी कज़ाख़स्तान के नए खेतों में आ बसे जिस से स्थानीय समुदायों का मिश्रण भी बदल गया। यही कारण है कि पाव्लोदार प्रान्त जैसे इलाक़ों में रूसी लोगों की बहुतायत है।Bradt Travel Guide: Kazakhstan, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-369-6, ... in early 1954 the Soviet leader Nikita Khrushchev launched into an attack on the state of Soviet agriculture ... major shortage of grain ... plan was drawn up to plough 40 million hectares of virgin steppe in Kazakhstan and western Siberia ... first train into Akmola bringing volunteers for the new scheme arrived from Almaty on 2 मार्च 1954 ...
समुदाय
२००७ की जनगणना में पाव्लोदार प्रांत के ४६.१५% लोग कज़ाख़, ३८.२६% रूसी, ६.३९% यूक्रेनी, ३.२१% जर्मन और २.०७% तातार थे। इनके अलावा यहाँ बेलारूसी, मोल्दोवी, इंगुश, चेचेन, अज़रबैजानी और बश्कीरी लोग भी रहते हैं। सोवियत संघ के ख़त्म हो जाने के बाद से यहाँ रूसियों और जर्मनों की तादाद घट रही है क्योंकि उन समुदायों के बहुत से लोग धीरे-धीरे कज़ाख़स्तान छोड़कर रूस और जर्मनी जा रहे हैं।
पाव्लोदार प्रांत के कुछ नज़ारे
इन्हें भी देखें
कज़ाख़स्तान के प्रांत
सन्दर्भ
2
श्रेणी:पाव्लोदार प्रांत
श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान के प्रांत
श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान