Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फ्रांसिस फोर्ड कोपोला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फ्रांसिस फोर्ड कोपोला Francis Ford Coppola 2011 CC.jpg वर्ष 2011 में फ्रांसिस फोर्ड कोपोला yes 1939 4 7 डेट्रायट, मिशिगन, संयुक्त राज्य ग्रेट नेक नॉर्थ हाई स्कूल होफ्स्ट्रा विश्वविद्यालययूएलसीए स्कूल ऑफ थिएटर, फिल्म एंड टेलिविजन वुडसाइड, क्वीन्स, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य नापा वैली, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य कारमेन कोपोलाइटालिया कोपोला फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, फिल्म निर्माता 1962–आजतक डेमोक्रेटिक पार्टी एलेनोर कोपोला फ्रांसिस फोर्ड कोपोला संयुक्त राज्य अमरीका के फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता हैं। कोपोला ने हॉलीवुड में फिल्म निर्माण की नई तकनीक के साथ नया दौर को जन्म दिया। इस दौर को न्यू हॉलीवुड कहा जाता है। कोपोला की फिल्म गॉड फादर को न सिर्फ तीन ऑस्कर पुरस्कार मिले बल्कि इस फिल्म ने दुनिया भर में गैंगस्टर शैली की फिल्मों के निर्माण में आमूल चूल परिवर्तन कर दिया।http://www.ign.com/articles/2003/07/28/featured-filmmaker-francis-ford-coppola Featured Filmmaker Fransis Ford Copola ign.com 2017-07-28 https://web.archive.org/web/20170728174257/http://www.ign.com/articles/2003/07/28/featured-filmmaker-francis-ford-coppola 28 जुलाई 2017 live जीवन परिचय फ्रांसिस फोर्ड कोपोला का जन्म संयुक्त राज्य अमरीका के मिशिगन राज्य के डेट्रायट शहर में इतालवी मूल के एक परिवार में हुआ था। कोपोला का मध्य नाम फोर्ड मोटर्स के मालिक हेनरी फोर्ड के नाम पर पड़ा। कोपोला का जन्म हेनरी फोर्ड अस्पताल में हुआ। कोपोला के जन्म के समय उनके पिता फोर्ड मोटर कंपनी के लिए रेडियो पर प्रसारित होने वाले संगीत कार्यक्रम में बांसुरी वादक और ऑरकेस्ट्रा के सहायक निर्देशक थे। जब कोपोला दो साल के थे तब उनके पिता को सुप्रसिद्ध संगीत कंपनी एनबीसी सिम्फनी आरकेस्ट्रा में मुख्य बांसुरी वादक के रूप में कार्य करने का मौका मिल गया और कोपोला अपने माता पिता के साथ न्यूयॉर्क आ गए। न्यूयॉर्क के वुडसाइड, क्वीन्स में कोपोला का बचपन बीता। पोलियोग्रस्त हो जाने की वजह से कोपोला के बचपन का लंबा हिस्सा बिस्तर पर ही कटा। ये वो दौर था जब कोपोला ने घर पर रहकर कठपुतली नाट्यकला की बीरीकियां सीखीं और पुस्तकों का अध्ययन किया। 15 साल की उम्र में कोपोला ने टेनीज विलियम्स का नाटक अ स्ट्रिक्टर नेम्ड डिजायर पढ़ डाला। यहीं से कोपोला की रंगमंच में रुचि उत्पन्न हो गई। हालांकि कोपोला स्कूली पढ़ाई में औसत थे लेकिन तकनीक और इंजीनियरिंग में उनकी रुचि इस कदर थी कि उनके सहपाठी मित्र उन्हें साइंस उपनाम से बुलाते थे। संगीतकार पिता की संतान होने की वजह से कोपोला ट्यूबा बजाने में दक्ष हो गए और उन्हें न्यूयॉर्क मिलिटरी एकेडमी से छात्रवृत्ति मिल गई। कोपोला के पिता चाहते थे कि उनका बेटा इंजीनियर बने लेकिन कोपोला ने होफ्स्ट्रा कॉलेज में रंगकर्म और कला में दाखिला ले लिया। अध्ययन के दौरान ही कोपोला को सेर्गेई आइजेंस्टीन की टेन डेज दैट शूक दी वर्ल्ड फिल्म देखने का मौका मिला। वो इस फिल्म से इस कदर प्रभावित हुए कि उन्होंने रंगमंच को अपना करियर चुनने का विचार छोड़ दिया और उनका रुझान सिनेमा की ओर हो गया। कॉलेज में अध्ययन के दौरान कोपोला को रंगमंच में निर्देशन और प्रोडक्शन के लिए डी.एच लॉरेंस पुरस्कार मिला। साथ ही उन्हें कॉलेज के रंगमंच और कला विभाग में उल्लेखनीय उपलब्धि और योगदान के लिए बेकरमान सम्मान भी मिला।Featured Filmmaker: Francis Ford Coppola – IGN https://web.archive.org/web/20110511115731/http://movies.ign.com/articles/430/430301p1.html 11 मई 2011 . Retrieved जुलाई 28, 2017.http://www.sensesofcinema.com/2006/great-directors/coppola/ Francis Ford Coppola 2017-07-28 https://web.archive.org/web/20170721183244/http://sensesofcinema.com/2006/great-directors/coppola/ 21 जुलाई 2017 dead http://www.bullz-eye.com/movies/features/directors_hall_of_fame/2010/francis_ford_coppola.htm Directors Hall of Fame, Class of 2010 2017-07-28 https://web.archive.org/web/20170621035533/http://www.bullz-eye.com/movies/features/directors_hall_of_fame/2010/francis_ford_coppola.htm 21 जून 2017 dead फिल्म निर्माण कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद कोपोला ने यूएलसीए फिल्म स्कूल में फिल्म निर्माण सीखने के लिए दाखिला लिया। यहां उन्होंने छात्र के रूप में एडेगर एलेन पो की कहानी विलियम विल्सन पर आधारित टू क्रिस्टोफर नाम की फिल्म बनाई। यूएलसीए फिल्म स्कूल में पढ़ाई के दौरान कोपोला की मुलाकात प्रसिद्ध रॉक स्टार जिम मॉरीसन के हुई जिसके लोकप्रिय और विवादास्पद गाने द इंड का इस्तेमाल कोपोला ने अपनी फिल्म एपोकैलिप्स नॉव में किया। फिल्म निर्माण में प्रशिक्षित होने के बावजूद कोपोला को शुरुआत में सफलता हाथ नहीं लगी। छोटी-मोटी फिल्मोें के अलावा कोई बड़ा निर्माता उनकी फिल्मों को हाथ लगाने को तैयार नहीं था। लेकिन 1970 में कोपोला को फिल्म पैटन में सह-पटकथा लेखक काम मिल गया और इस फिल्म में उनके कार्य को सम्मान मिला सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखन के लिए ऑस्कर पुरस्कार का। इसके दो साल बाद 1972 में कोपोला की फिल्म गॉडफादर ने तो फिल्म निर्माण का नया इतिहास ही लिख दिया। इस फिल्म को दुनिया भर में जबरदस्त व्यावसायिक सफलता मिली साथ ही सर्वश्रेष्ठ पटकथा और सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए ऑस्कर सम्मान भी मिला। हॉलीवुड में फिल्म निर्माण की पारंपरिक शैली को चुनौती देते हुए कोपोला ने न्यू हॉलीवुड जॉनर को जन्म दिया। कोपोला के साथ इस शैली को अपनाने वाले फिल्मकारों में शामिल थे - स्टीवेन स्पिलबर्ग, मार्टिन स्कोर्सिज, वुडी एलेन और जॉर्ज लुकाच जैसे दिग्गज। कोपोला ने आज तक 25 से ऊपर फिल्मों का निर्माण किया है जिनमें प्रमुख हैं: thumb|upright|कान्स फिल्म समारोह में कोपोला-1996 द गॉडफादर द कन्वरसेशन द ग्रेट गैट्सबी द गॉडफादर-II एपोकैलिप्सो नॉव वन फ्राम द हार्ट द आउटसाइडर रंबल फिश द कॉटन क्लब कैप्टेन ईओ घारडन ऑफ स्टोन न्यूयॉर्क स्टोरीज द गॉडफादर-III द रेनमेकर सम्मान thumb|सन् 1976 में कोपोला बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में बर्लिनाले कैमरा सम्मान - 1991 वेनिस फिल्म समारोह में गोल्डन लॉयन सम्मान -1992 डॉयरेक्टर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड - 1998 डेनवर फिल्म समारोह द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड - 2003 कई फिल्मों के लिए ऑस्कर सम्मान सन्दर्भ श्रेणी:1939 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:फ़िल्म निर्देशक श्रेणी:फ़िल्म निर्माता श्रेणी:अमेरिका के लोग