411 REFERENCE · Wikipedia
बराक नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बराक नदी (Barak River) भारत के मणिपुर, नागालैण्ड, मिज़ोरम व असम राज्यों और बंगलादेश में बहने वाली 900 किमी लम्बी एक नदी है। इसकी 900 किमी लम्बाई में से 524 भारत में, 31 भारत-बंगलादेश सीमा पर और बाकी बंगलादेश में बहती है। भारत में लखीपुर से लेकर भंगा का 121 किमी का नदीमार्ग बड़ी नौकाओं को चलाने के लिए अनुकूल है और इसे भारत ने सन् 2016 में राष्ट्रीय जलमार्ग 6 घोषित कर दिया है। इस नदी का कुल जलसम्भर 52,000 वर्ग किमी है, जिसमें से 41,723 वर्ग किमी है, जो भारत के कुल क्षेत्रफल का 1.38% है।
== उपनदियाँ ==
बराक नदी की प्रमुख उपनदियाँ सभी भारत में हैं, जिनमें जिरि नदी, तुइरियाल नदी, त्लौंग नदी और जातिंगा नदी शामिल हैं।
== इन्हें भी देखें ==
बराक घाटी
तुइरियाल नदी
== सन्दर्भ ==