Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लैला ख़ालिद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लैला ख़ालिद (अरबी भाषा मे: ليلى خالد; जन्म: हैफ़ा, 9 अप्रैल 1944) पूर्व फ़िलिस्तीनी स्वतन्त्रता सेनानी तथा विश्व की सर्वप्रथम नारी हवाईजहाज़ अपहरणकर्ता हैं। आज वह फ़िलिस्तीनी राष्ट्रीय परिषद व फ़िलीस्तीनी मुक्ति संगठन ('पॉप्युलर फ़्रन्ट फ़ॉर द लिबरेशन ऑफ़ पालस्टाइन' या 'पी०एल०ओ') के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों में से एक हैं। फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन को कुछ पश्चिमी हुकूमतों द्वारा एक आतंकवादी संगठन का दर्जा दिया गया है। 1948 के अरब-इसराईल युद्ध में इसराईली सेना द्वारा हैफ़ा शहर के अरब व फ़िलिस्तीनी निवासियों को जबरन निकाला गया था। इनमें लैला ख़ालिद का परिवार भी शामिल था जोकि लेबनान में बस गये। सिर्फ़ 15 साल की आयु से वह राजनैतिक तौर पर सक्रिय हो गईं, ख़ालिद 'पी०एल०ओ' में शामिल हुई, और फिर वह जॉर्ज हबश के नेतृत्व पर फ़िलिस्तीन की स्वतन्त्रता हेतु जंग में भाग लेने की कोशिश की। == सन्दर्भ ==