Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डीडीआर5 एसडी रैम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|डीडीआर5 एसडी रैम डीडीआर5 एसडी रैम अर्थात् डबल डेटा रेट 5 सिंक्रोनस डायनेमिक रैंडम-एक्सेस मेमोरी एक उन्नत प्रकार की प्राथमिक मेमोरी (रैम) है। यह डीडीआर4 एसडी रैम की तुलना में बिजली की खपत कम करने और बैंडविड्थ (डेटा ट्रांसफर की गति) को दोगुना करने के लिए बनाया गया है। इसके मानकों को प्राप्त करने का लक्ष्य सन् 2018 का रखा गयाकनिंघम एंड्र्यू Next-generation DDR5 RAM will double the speed of DDR4 in 2018 https://arstechnica.com/gadgets/2017/03/next-generation-ddr5-ram-will-double-the-speed-of-ddr4-in-2018/ आर्स टेक्निका 18 फरवरी 2026 en 31 मार्च 2017 2018 में डीडीआर4 की गति को अगली पीढ़ी का डीडीआर5 RAM दोगुना कर देगा जिसे 14 जुलाई 2020 को आधिकारिक तौर पर जारी किया गया।स्मिथ र्यान DDR5 Memory Specification Released: Setting the Stage for DDR5-6400 And Beyond https://www.anandtech.com/show/15912/ddr5-specification-released-setting-the-stage-for-ddr56400-and-beyond आनंदटेक 18 फरवरी 2026 en डीडीआर5 मेमोरी स्पेसिफिकेशन जारी: डीडीआर5-6400 और उसके बाद के लिए मंच तैयार करना 14 जुलाई 2020 https://web.archive.org/web/20200714225042/https://www.anandtech.com/show/15912/ddr5-specification-released-setting-the-stage-for-ddr56400-and-beyond dead विशेषता डिसिजन फीडबैक इक्वलाइज़ेशन (डीएफई) इसकी एक खास विशेषता है जो कि बेहतर प्रदर्शन के लिए इनपुट/आउटपुट की गति को बढ़ाने में मदद करती है। डीडीआर5 का सामग्री खोजने में लगने वाला समय (लेटेंसी) लगभग 14 नैनोसैकेंड ही है, जो डीडीआर4 और डीडीआर3 के समान ही है।DDR5 Memory Standard: An introduction to the next generation of DRAM module technology - Kingston Technology https://www.kingston.com/en/blog/pc-performance/ddr5-overview किंग्सटन टेक्नोलॉजी कंपनी 18 फरवरी 2026 en डीडीआर5 मेमोरी स्टैंडर्ड: डीरैम मॉड्यूल टेक्नोलॉजी की अगली पीढ़ी का परिचय - किंग्स्टन टेक्नोलॉजी डीडीआर5 की सबसे बड़ी विशेषता इसकी क्षमता है; यह एक सिंगल मेमोरी मॉड्यूल (डीआईएमएम) की अधिकतम क्षमता को 64 जीबी से आठ गुना बढ़ाकर 512 जीबी तक ले जाता है।DDR5 vs DDR4 DRAM - All the Advantages & Design Challenges https://www.rambus.com/blogs/get-ready-for-ddr5-dimm-chipsets/ रैंबस 18 फरवरी 2026 DDR5 बनाम DDR4 DRAM - सभी फायदे और डिज़ाइन की चुनौतियाँDDR5 Memory Standard: An introduction to the next generation of DRAM module technology - Kingston Technology https://www.kingston.com/en/blog/pc-performance/ddr5-overview किंग्सटन टेक्नोलॉजी कंपनी 18 फरवरी 2026 en डीडीआर5 मेमोरी स्टैंडर्ड: डीरैम मॉड्यूल टेक्नोलॉजी की अगली पीढ़ी का परिचय - किंग्स्टन टेक्नोलॉजी इसकी बारंबारता (फ्रीक्वेंसी) भी डीडीआर4 से काफी अधिक है, जो वर्तमान में 9.6 जीटी/सैकेंड तक पहुँच सकती है। उदाहरण के लिए, 8.2 जीटी/सैकेंड की गति का अर्थ है लगभग 64 जीबी/सैकेंड की बैंडविड्थ। अन्य सितंबर 2017 में रैम्बस ने एक कार्यशील डीडीआर5 सिंगल मेमोरी मॉड्यूल (डीआईएमएम) की घोषणा की। इसके बाद 15 नवंबर 2018 को एसके हाइनिक्स ने अपनी पहली डीडीआर5 रैम चिप के निर्माण का कार्य पूरा हो जाने की घोषणा की जिसकी गति 1.1 वोल्ट पर 5.2 जीटी/सैकेंड थी। फरवरी 2019 में एसके हाइनिक्स ने जीटी/सैकेंड की चिप सामने लाए जो शुरुआती डीडीआर5 मानक द्वारा निर्धारित गति से बेहतर थी। एसके हाइनिक्स ने ही 6 अक्टूबर 2020 को आधिकारिक तौर पर पहली कमर्शियल डीडीआर5 डी रैम चिप लॉन्च की। इन्हें भी देखें कंप्यूटर रैम सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ मुख्य मेमोरी: डीडीआर4 और डीडीआर5 एसडीरैम श्रेणी:प्रौद्योगिकी