411 REFERENCE · Wikipedia
मेन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumbnail|अमेरिका में स्थिति
मेन (Maine) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य के न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में उत्तरी राज्य है। इसकी पश्चिम में न्यू हैम्पशायर से, पूर्व में अटलांटिक महासागर से और उत्तर में कनाडाई प्रांतों न्यू ब्रंसविक और क्यूबेक से अंतर्राष्ट्रीय सीमा लगती है। मेन संयुक्त राज्य में सबसे पूर्व में स्थित राज्य है।
मेन के इलाके में हजारों सालों तक आदिवासी लोग एकमात्र निवासी थे। 1604 में इस क्षेत्र में सबसे पहले यूरोपीय बस्ती फ्रांसीसी द्वारा बसाई गई थी। 1620 के दशक में अंग्रेजों ने मेन के तट के किनारे कई बस्तियां बसाई। 1812 के युद्ध के अंत में इसपर ब्रिटिश सेनाओं द्वारा कब्जा कर लिया गया था। बाद में शांति समझोते के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका को इसे लौटा दिया गया। मेन 1820 तक मैसाचुसेट्स का हिस्सा था। फिर उसने मैसाचुसेट्स से अलग राज्य बनने के लिए मतदान किया। 15 मार्च, 1820 को इसे 23 वें राज्य के रूप में संघ में भर्ती किया गया।
2015 के अनुमान अनुसार मेन की आबादी 13,29,328 है। जिस हिसाब से उसका अमेरिका के राज्यों में 42वां स्थान हुआ। क्षेत्र के हिसाब से यह 39वां सबसे बड़ा राज्य है। अंग्रेज़ी भाषा 92% जनता द्वारा बोली जाती है पर उसको कोई सरकारी दर्जा प्राप्त नहीं (वास्तव में वही सरकार की भाषा है)।https://www.worldtravelguide.net/guides/north-america/united-states-of-america/maine/history-language-culture/ Maine History, Language and Culture Worldtravelguide.net 2014-06-20 2017-05-14 https://web.archive.org/web/20170525202936/https://www.worldtravelguide.net/guides/north-america/united-states-of-america/maine/history-language-culture/ 25 मई 2017 live
सन्दर्भ
श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य