Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चंद्रताल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अगस्त 2014 चंद्रताल Chandratal 1.JPG चंद्रताल मध्य हिमालय, लाहौल घाटी, 32.47518 N 77.61706 E region:IN_type:waterbody inline भारत 1 km on 0.5 km on 4250 m yes Ramsar Chandertal Wetland 8 नवम्बर 2005 India Location of the lake in India. चंद्रताल हिमालय पर लगभग 4300 m की ऊँचाई पर स्थित एक झील है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। उत्तर भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेशhttps://www.amarujala.com/ अब पाएं सबसे निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज खबरें, सिर्फ अमर उजाला डॉट कॉम पर। Amar Ujala 2020-04-22 https://web.archive.org/web/20171218105130/https://www.amarujala.com/ 18 दिसंबर 2017 live के लाहौल-स्पीति जिले में, लाहौल व स्पीति घाटियों की सीमा पर कुंजम पास के निकट स्थित चंद्र ताल से चंद्र नदी का उद्गम होता है जो आगे चलकर भागा नदी से मिलकर चंद्रभागा और जम्मू-कश्मीर में जाकर चेनाब कहलाने लगती है। कॉपेन जलवायु वर्गीकरण मानकों के अनुसार अतिशीत जलवायु वाला यह स्थान रामसर आर्द्रभूमि के रूप में वर्गीकृत है। झील चंद्रमा जैसे आकार के कारण इस झील का नाम "चंद्रताल"पड़ा। लाहौल-स्पीति जिले के लाहौल क्षेत्र में स्थित यह दुर्गम झील ट्रेकिंग व कैंपिंग जैसी रुचि वाले साहसी पर्यटकों में बहुत प्रसिद्ध है। चन्द्र ताल का व्यास लहभग २.५ किलोमीटर है तथा झील के चारों ओर विशाल मैदान हैं, जो कि वसंत/गरमी के मौसम में कई प्रकार की वनस्पति व जंगली फूलों से भर जाता है। चरवाहे इसे चरागाहों के रूप में प्रयोग करते हैं और पर्यटक कैंप लगाने के लिए।http://hplahaulspiti.nic.in/TouristPlaces.htm#Chandrataal लाहौल स्पीति की अधिकृत पर्यटन वैबसाईट हिमाचल प्रदेश सरकार 5 अक्टूबर 2013 झील के बीचों बीच एक टापू भी है, जिसे समुद्र टापू कहा जाता है। अंगूठाकार|झील के दक्षिणी छोर से दिखने वाला चंद्र ताल का नज़ारा। आश्चर्य की बात यह भी है कि इस झील में पानी के आने का कोई स्रोत दिखाई नहीं पड़ता जबकि निकलने का रास्ता स्पष्ट है। इसका अर्थ यह लगाया जा सकता है कि पानी का स्रोत झील में धरती के नीचे से ही है। चंद्र ताल से 30 km on की दूरी पर सूरज ताल भी दर्शनीय है। चेनाब का उद्गम चंद्र ताल से चंद्र नदी का उद्गम होता है और सूरज ताल से भागा नदी का। लाहौल स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग से ७ किमी दूर, पत्तन घाटी के टाण्डीhttp://hplahaulspiti.nic.in/TouristPlaces.htm#Tandi लाहौल स्पीति की अधिकृत पर्यटन वैबसाईट हिमाचल प्रदेश सरकार 5 अक्टूबर 2013 गांव के पास दोनों मिल कर चंद्रभागा नदी का रूप ले लेती हैं जो कि जम्मू-कश्मीर में जाकर चेनाब कहलाने लगती है। आवागमन चंद्र ताल एक अति दुर्गम स्थान है। सर्दियों में तो यहां पहुंचा ही नहीं जा सकता। केवल मई के अंत से अक्टूबर प्रारंभ तक के समय में यह झील गम्य है। निकटतम सुविधा संपन्न स्थान मनालीhttps://hpkullu.nic.in/ District Kullu Valley of Gods India en-US 2020-04-22 https://web.archive.org/web/20190917205336/http://www.hpkullu.nic.in/ 17 सितंबर 2019 dead है, जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग २१ पर स्थित हिमाचल का एक अतिप्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। मनाली से भी आगे रोहतांग पास से होते हुए ७-८ घंटे का सफर करके ही यहां पहुंचा जा सकता है। मनाली से चलने से पहले ईंधन, वाहन की मरम्मत आदि व खाने पीने के सामान का पूरा इंतज़ाम कर लेना चाहिए। रोहतांग पास के आगे लगभग लगभग बिलकुल ही निर्जन क्षेत्र है। रोहतांग दर्रा पार करने के बाद पहला गाँव ग्राम्फू है जहाँ से एक रास्ता लद्दाख की ओर चला जाता है तथा दूसरा लाहौल स्पीति की ओर। चंद्रताल यहाँ से ५० किमी है। मुख्य सड़क छतड़ू, छोटा दड़ा, होते हुए बातल तक है। बातल में कुल दो इमारतें हैं जिनमें से एक है सरकारी विश्राम गृह और दूसरा है ४० साल पुराना चंद्रा ढाबा, जो अपने आप में एक विशिष्ट स्थान है। इस ढाबे को चला रहे दंपत्ति पिछले ४० वर्षों में सैकड़ों पर्यटकों की जान बचा चुके हैं जिसके लिए उन्हें कई सम्मान भी दिए गए हैं। यदि कहा जाए कि चंद्रताल की बोधगम्यता इस ढाबे की मौजूदगी के कारण ही संभव है तो गलत ना होगा क्योंकि इसके अतिरिक्त यहाँ पर दूर दूर तक कोई ईंसानी बस्ती नहीं है, सुविधाओं का तो कहना ही क्या। इस इलाके में एक पेड़ तक नहीं है जैसा कि इस क्षेत्र के चित्रों में स्पष्ट देखा जा सकता है। बातल से वाहन योग्य एक सड़क भी है, जिससे चंद्र ताल 14 km on की दूरी पर पड़ती है, किंतु अगस्त से पहले इस सड़क की हालत प्रायः खराब ही होती है। यहाँ पहुँचने का दूसरा रास्ता कुंजम पास से है जो केवल पैदल ही रास्ता है और वो लगभग 8 km on है। चंडीगढ़ से शिमला, रामपुर बुशहर, किन्नौर के रास्ते स्पीति घाटी के नाको, किब्बर, काज़ा से होते हुए कुंजम पास या बातल आने के एक लंबे रास्ते का भी विकल्प है। निकटतम हवाई अड्डा- भुन्तर (कुल्लू, हिमाचल प्रदेश)। निकटतम रेलवे स्टेशन - रोपड़(रूपनगर), पंजाब -आगे सड़क मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग २१) से। वनस्पति और जीव thumb|left|झील से गुज़रती भेड़ों का झुंड, जुलाई 2016 झील के किनारे विशाल घास के मैदान हैं। वसंत ऋतु के दौरान, इन घास के मैदानों को सैकड़ों प्रकार के जंगली फूलों से सजाया जाता है।https://www.darter.in/chandratal-lake-photographs/ Photographs of Chandratal Lake, Lahaul & Spiti Himalayas 2014-06-20 Darter Photography en-US 2019-08-27 1871 में, कुल्लू के सहायक आयुक्त, हरकोर्ट ने बताया कि चद्र ताल के उत्तर में अच्छी घास का एक मैदान था, जहां चरवाहे कुल्लू और कांगड़ा से चरने के लिए बड़े झुंड लाते थे।Harcourt A.F.P. The Himalayan Districts of Kooloo, Lahoul and Spiti https://archive.org/details/himalayandistri02harcgoog W.H. Allen & Sons 1871 London 16-21 अत्यधिक चराई के कारण, घास के मैदान अब खराब हो रहे हैं।Chandertal Wetland Ramsar Sites Information Service https://rsis.ramsar.org/ris/1569 25 April 2018चंद्र ताल कुछ प्रजातियों का घर है जैसे हिम तेंदुआ, स्नो कॉक, चुकोर, ब्लैक रिंग स्टिल्ट, केस्ट्रेल, गोल्डन ईगल, चॉफ, रेड फॉक्स, हिमालयन आइबेक्स और ब्लू शीप। समय के साथ, इन प्रजातियों ने विशेष शारीरिक विशेषताओं को विकसित करके ठंडी शुष्क जलवायु, तीव्र विकिरण और ऑक्सीजन की कमी के लिए अनुकूलित किया है। रूडी शेल्डक जैसी प्रवासी प्रजातियां गर्मियों में पाई जाती हैं।Ali Salim The Book of Indian Birds Bombay Natural History Society Oxford University Press 2012 0195665236 13th 83 thumb|right|रूडी (ब्राह्मणी) शेल्डक, जून 2018 भौगोलिक स्थिति केलांग (सीधा रास्ता नहीं, वाया बातल, ग्राम्फू) बरालाचा ला, सारचू, लद्दाख (सीधा रास्ता नहीं, वाया बातल, ग्राम्फू, केलांग) लद्दाख (सीधा रास्ता नहीं, वाया बातल, ग्राम्फू, केलांग) ग्राम्फू, रोहतांग पास चंद्रताल (वाया बातल) लोसर, मनाली, कुल्लू (वाया बातल, ग्राम्फू, रोहतांग पास) बातल (पैदल रास्ता मात्र)कुंजम पास (वाया बातल, लोसर) काज़ा, किब्बर, क्यी मठ, नाको, पूह, किन्नौर, तिब्बत Category:Chandra Taal चंद्रताल सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ A travelogue on Outlook Traveller on how to reach Chandrataal by trekking on the Hamta Passजून 2020 InternetArchiveBot Chandra Taal photos on Trek Earth Trekking map Treks in Spiti Valley The Moon Lake Trek Chandratal Lake श्रेणी:हिमज गह्वर श्रेणी:हिमाचल प्रदेश श्रेणी:हिमाचल प्रदेश की झीलें श्रेणी:हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल श्रेणी:भारत की झीलें श्रेणी:भारत की हिमानियाँ श्रेणी:भारत में पर्यटन श्रेणी:लाहौल और स्पीति ज़िला श्रेणी:रामसर स्थल