Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जानशीन (2003 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जानशीन जानशीन.jpg जानशीन का पोस्टर फ़िरोज़ ख़ान फ़िरोज़ ख़ान आनन्द राज आनन्द चन्नी सिंह कमलेश पांडे (संवाद) फ़िरोज़ ख़ान, फ़रदीन ख़ान, सेलीना जेटली 28 नवंबर, 2003 भारत हिन्दी जानशीन 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह फ़िरोज़ ख़ान द्वारा निर्मित और निर्देशित है। इसमें वह अपने बेटे फ़रदीन ख़ान और सेलिना जेटली के साथ मुख्य भूमिका में हैं।पाकिस्तान फिल्म क्रिटिक पर क्यों भड़कीं सेलिना? कहा- उसे सबक सिखाउंगी https://hindi.news24online.com/entertainment/pakistani-critic-says-celina-jaitly-slept-with-fardeen-khan-feroz-khan-ncxy/288910/ 8 जनवरी 2024 News24 Hindi hi संक्षेप लकी कपूर (फ़रदीन ख़ान) ऑस्ट्रेलिया में रहता है। उसे भारत में अपने पिता वीरेन्द्र कपूर का व्यवसाय संभालने में कोई दिलचस्पी नहीं है। इस बीच, सबा करीम शाह (फ़िरोज़ ख़ान) कपूर के स्वामित्व वाली भूमि में बहुत रुचि रखता है, लेकिन कपूर उसे बेचना नहीं चाहता। बाद में शाह ने कपूर को मार डाला और ऐसा आभास करा दिया कि वह एक दुर्घटना की तरह लग रहा है। लकी की बचपन की प्रेमिका जेसिका (सेलिना जेटली) के पास इस बात का सबूत है कि कपूर की मौत कोई दुर्घटना नहीं थी। लेकिन वह इसे अपने तक ही सीमित रखती है। जब करीम शाह दोबारा बातचीत करने के लिए लकी से मिलता है, तो उसे पता चलता है कि लकी जमीन बेचने को तैयार है। लेकिन उसे यह भी पता चलता है कि लकी उसके अपने मृत बेटे से काफी मिलता जुलता है। अब करीम शाह लकी को अपना बनाने की कोशिश करता है। मुख्य कलाकार फ़िरोज़ ख़ान — सबा करीम शाह फ़रदीन ख़ान — लकी कपूर सेलीना जेटली — जेसिका पिंकी हरवानी — रीमा मंगल ढ़िल्लों — जयचंद कश्मीरा शाह — टीना अर्चना पूरन सिंह — मार्था यश टोंक — मैक्स हर्ष छाया — वीरेन्द्र कपूर शिवा रिन्दानी — जॉनी लीवर — जॉनी चेन संगीत गीत गायक प्यार होने लगा है सोनू निगम, अलका यागनिक 6:25 आनन्द राज आनन्द प्रवीण भारद्वाज नशे नशे में यार अदनान सामी, सुनिधि चौहान 6:25 आनन्द राज आनन्द तेजपाल कौर दीवानी हूँ दीवानी हूँ जसपिंदर नरूला, सोनू निगम, गौरी बापत 5:28 बिद्दू प्रवीण भारद्वाज मरहबा सुखविंदर सिंह, मुस्कान 3:42 सुखविंदर सिंह इब्राहिम अश्क़ इश्क़ फितरत है मेरी सुखविंदर सिंह, सुनिधि चौहान 5:05 आनन्द राज आनन्द देव कोहली अँखियों अँखियों सुखविंदर सिंह 4:41 चन्नी सिंह इज़ाज़ अहमद इज़ाज़ दिल ने दिल से तुझे पुकारा गौरी बापत 6:23 आनन्द राज आनन्द देव कोहली अब के बार पूनम में बाबुल सुप्रियो, गौरी बापत 4:11 चन्नी सिंह नासिर काज़मी सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0366630 जानशीन श्रेणी:2003 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आनन्द राज आनन्द द्वारा संगीतबद्ध फिल्में