411 REFERENCE · Wikipedia
ज्वलनशीलता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मई 2015
thumb|right|ज्वलनशील रसायनों का प्रतीकज्वलनशीलता या प्रज्वलनशीलता, किसी पदार्थ का वह गुण है जिसके अनुसार वह पदार्थ कितनी आसानी से जल या सुलग कर आग अथवा दहन उत्पन्न कर सकता है। किसी वस्तु के दहन हेतु आवश्यक कठिनाई की मात्रा को अग्नि परीक्षण द्वारा मापा जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, ज्वलनशीलता के मापन के लिए विभिन्न प्रकार की परीक्षण विधियां (प्रोटोकॉल) मौजूद हैं। इन परीक्षणों से प्राप्त मूल्यांकनों (रेटिंग्स) को भवन निर्माण संहिता (बिल्डिंग कोड), बीमा आवश्यकताओं, अग्नि संहिता (फायर कोड) के अतिरिक्त उन नियमों और विनियमों में प्रयोग किया जाता है जो किसी भवन निर्माण सामग्री के उपयोग और भंडारण के साथ साथ किसी अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ की किसी इमारत के अन्दर या बाहर संभाल (‘हैंडलिंग’) और उसके सड़क अथवा वायु परिवहन को निर्धारित करते हैं।
ज्वलनशील तरल
ज्वलनशील तरल वो तरल पदार्थ होते हैं जो भड़क कर आग लगाने या विस्फोट करने में सक्षम होते हैं, जिसके कारण यह मानव जीवन के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। इन तरलों के उदाहरण हैं, पेट्रोल, डीज़ल, मिट्टी का तेल आदि।
सुरक्षा के आधार पर इन पदार्थों को इनके इस गुण के लिए चिन्हित किया जाना नितांत आवश्यक है साथ ही इनका परिवहन भी बहुत सावधानी से किया जाना चाहिए।
सन्दर्भ
श्रेणी:भौतिक गुण
श्रेणी:रासायनिक गुण
श्रेणी:दहन
श्रेणी:ऊर्जा