411 REFERENCE · Wikipedia
हेनरी फोंडा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हेनरी जेंस फोंडा (मई १६, १९०५-अगस्त १२, १९८२) एक अमेरिकी और रंगमंच अभिनेता थे। उन्होने ब्रॉडवे अभिनेता बनकर अपने लिए खूब नाम कमाया। १९३५ में उन्होने अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी और अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित हुए, टॉम जोअड का पात्र 'ग्रेप्स ऑफ राथ' में निभाने के लिए। इस फिल्म के कारण उनके फिल्म करियर ने रफ्तार पकड़ ली और उसके बाद छह दशकों तक वे फिल्मो में काम करते रहे। उन्होने कई क्लासिक फिल्मो में काम किया, जैसे ' दी ऑक्स बोऊ इंसिडेंट', 'मिस्टर रोबर्ट्स', ' १२ एंग्री मेन'। बाद में उन्होने गंभीर फिल्मो में भी काम किया जैसे ' वन्स अपॉन अ टाइम इन दी वेस्ट' और कुछ हलके फिल्मो में, 'योर्स, माइन एंड आर्स'। उनास्वी अकादमी अवार्ड्स में उन्हें ' ओन गोल्डन पोंड' नामक फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ट अभिनेता का पुरस्कार मिला। फोंडा के मित्र और परिवार वाले उन्हें 'हेंक' बुलाते हैं।
thumb|Henry Fonda in The Lady Eve trailer
करियर
प्रारंभिक करियर का काम
बीस साल की उमर में फोंडा ने पहले अभिनय शुरू किया था। फोंडा की माता ने उनके दोस्त डोडी ब्रांडो (मार्लोन ब्रांडो की माँ) से सुना की ओमाहा कम्युनिटी प्लेहाउस में ' रिक्की' नामक पात्र का रूप धारण करने के लिए एक लड़के की आवश्यकता थी। हेनरी को इसके लिए चुना गया था और इसी वक्त उन्हें अभिनय की कला से लगाव हुआ। उन्हें लगा की अभिनय के माध्यम से वे अपने असल के व्यक्तित्व से बच्छ सकते थे और उन्होने अभिनय को एक पेशे के रूप में देखा और अपनी नौकरी छोड़कर १९२८ में ईस्ट की ओर अपना भाग्य परखने के लिए चल दिए। वह केप कॉड पर पहुंचे और 'केप प्लेहाउस', डेनिस, मैसाचुसेट्स में उन्होने एक भूमिका निभाई। उनके एक दोस्त उन्हें फाल्मौथ ले गए जहाँ वे जल्द ही 'यूनिवर्सिटी प्लेयर्स' नामक स्टॉक कम्पनी, के एक महेत्वपूर्ण सदस्य बन गए और वहाँ वे अपने भावी पत्नी से मिले, मार्गरेट सलिवन। जेम्स सतूअरट हेनरी के जाने के कुछ ही महिनो के बाद प्लेयर्स' मे शामिल हुए और वे दोनों बाद में कई वर्षो तक दोस्त रहे। यूनिवर्सिटी पलयेरस के उत्पादन 'दी जेस्त' में फोंडा ने पहले एक प्रोफेशनल रोल निभाया था, जिसका संपादन सैम बनेल्ली ने किया था।
इस प्रकार दुबले और लम्बे फोर्ड न्यू यॉर्क सिटी की और गए जहाँ उनकी मुलाकात जेम्स स्टुअर्ट से हुई और वे दोनों रूम मेट रहे (जब उनके मार्गरेट सलिवन के साथ शादी समाप्त हुआ)। १९२६ से लेकर १९३४ में उन्होने कई रंगमंचो में भाग लिया लेकिन उस समय 'दी ग्रेट डिप्रेशन' के कारण किसी भी अभिनेत्रा को काम नहीं मिल रहा था और फोंडा को सबवे में यात्रा करने तक केलिए भी पैसे नहीं रहते थे।
हाँलीवुडड करियर
thumb|Henry Fonda in Jezebel trailer
फोंडा को पहले दी फार्मर टेक्स अ वाइफ नामक फिल्म में प्रशंसा मिली और वे जल्द ही एक सप्ताह में ३००० डॉलर्स कमाने लगे और बड़े अभिनेत्रो जैसे केरल लोम्बार्ड के मित्र बन गए। स्टुअर्ट भी जल्द हॉलीवुड पहुंच गए और वे दोनों फिर रूम मैटस बन गए। १९३५ में उन्होने ' आई ड्रीम टू मच' में लिली पोंस के साथ काम किया था जिसे देखकर न्यू यॉर्क टाइम्स ने मिखा था की हेनरी फोंडा, दी मोस्ट लाइकब्ल ऑफ दी न्यू क्रॉप ऑफ रोमेंटिक जुवेनाइल्स। उनके फिल्म करियर ने गति पकड़ ली जब उन्होने सिल्विया सिडनी और फ्रेडी मक्मुरे के साथ अभिनय किया दी ट्रेल ऑफ़ थे लोनेसम पाइन (१९३६), सबसे पहला टैक्नीकलर फिल्म जिसे बाहर बनाया गया था। फिर उन्होने अपनी पहली पत्नी मार्गरेट सलिवन के साथ ' दी मून्स आवर होम' में काम किया और फोंडा और मार्गरेट ने अपना रिश्ता फिर शुरू करने की सूचना दी पर ऐसा न हुआ। उन्हें सिल्विया सिडनी के साथ अभिनय करने का दोबारा मौका मिला ' यू ओनली लीव वन्स' (१९३७)। बेट्टी डेविस के साथ उन्होने 'जेज़ेबेल' नामक फिल्म में अभिनय किया था जिसमे उन्हें बहुत प्रशंसा मिली और जो उनके फिल्म करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण था। उसके बाद उन्होने 'यंग मिस्टर लिंकन '(१९३९) और 'जेस्सी जेम्स' में अभिनय किया। उसी साल 'ड्रमस अलोंग दी मोहौक' में उन्होने काम किया और वे इस फिल्म के निर्देशक भी थे। फोंडा के सफलता के कारण फोर्ड ने उन्हें ' टॉम जोअड ' का पात्र 'दी ग्रप्स ऑफ राथ' में निभाने के लिए चुना। फोर्ड ने २१स्त सेंचुरी फॉक्स नामक कंपनी के साथ सात साल के एक अनुभंद पर हस्ताक्षर किया और इसी फिल्म में उन्हें अकादमी अवार्ड के लिए नामजद किया गया था।
द्वितीय विश्व युद्ध के वक्त फोंडा नवसेना में भरती हुए और तीन साल तक वे नवसेना में रहे, पहले क्वार्टरमास्टर तीसरी क्लास के और बाद में उन्हें लियूतेनंत जूनियर ग्रेड का पद मिला। उन्हें नेवी प्रेसेदेंतिअल साइटेशन और ब्रोंज़ स्टार भी मिला उनकी नवसेना में सेवाओं के लिए।
श्रेणी:1900 दशक में जन्मे लोग
श्रेणी:अमेरिकी अभिनेता
श्रेणी:१९८२ में निधन