Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वेडेल सागर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

वेडेल सागर Weddell Sea Antarctic-seas-en.jpg वेडेल सागर अंटार्कटिक प्रायद्वीप से पूर्व में स्थित है सागर अंटार्कटिका 2000 किमी 28,00,000 किमी2 अंगूठाकार|बाएँ|वेडेल सागर अंगूठाकार|बाएँ| वेडेल सागर (Weddell Sea) अंटार्कटिक प्रायद्वीप से पूर्व में और कोट्स धरती से पश्चिम में स्थित दक्षिणी महासागर का एक सागर है। इसका पूर्वतम बिन्दु रानी मौड धरती का नॉर्वेजिआ अंतरीप (Cape Norvegia) है। अपने सबसे चौड़े मापन पर यह २,००० किमी तक फैला हुआ है। भूमि के साथ लगे इसके कई क्षेत्रों पर हिमचट्टाने स्थित हैं, मसलन फ़िल्च्नर-रोन हिमचट्टान, और वेडेल सागर का दक्षिणी भाग स्थाई और भीमकाय हिमचट्टानों से ढका हुआ लगता है।"Weddell Sea https://web.archive.org/web/20141217003513/http://www.britannica.com/EBchecked/topic/638688/Weddell-Sea 17 दिसंबर 2014 ". Encyclopædia Britannica. Retrieved July 2015. वेडेल सागर का जल विश्व के सबसे साफ़ समुद्री जलों में गिना जाता है और इसमें बहुत सीलों और व्हेलों की आबादी है। लेकिन साथ-ही-साथ नाविकों के लिये इसे अधिक ख़तरनाक बताया गया है। इतिहासकार थोमस हेन्री ने अपनी १९५० की किताब "श्वेत महाद्वीप" (द व्हाइट कोन्टीनेन्ट) में लिखा कि "वेडेल सागर के हिमशैल-ग्रस्त जल से निकलने वाले सभी नाविक कहते हैं कि यह पृथ्वी का सबसे जोखिम-मय और डरावना स्थान है। इसके मुक़ाबले में रॉस सागर स्थाई, शान्त और सुरक्षित है।"Henry, Thomas R. (1950), The White Continent: The Story of Antarctica, New York Sloane, OCLC 487172 इन्हें भी देखें अंटार्कटिक प्रायद्वीप रॉस सागर फ़िल्च्नर-रोन हिमचट्टान लाज़ारेव सागर सन्दर्भ श्रेणी:दक्षिणध्रुवीय महासागर के सागर श्रेणी:अंटार्कटिक क्षेत्र