411 REFERENCE · Wikipedia
टिम डीके
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
टिम डीके 6.7.11TimDeKayByLuigiNovi.jpg 2011 में डीके टिमोथी रॉबर्ट डीके 1963 06 12 इथका, न्यूयॉर्क, अमेरिका
टिमोथी रॉबर्ट "टिम" डीके (जन्म: जून 12, 1963) अमेरिकी अभिनेता और निर्देशक हैं। अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत डीके ने विज्ञान गल्प टेलिविज़न शृंखला सीक्वेस्ट डीएसवी (अंग्रेज़ी: seaQuest DSV) से की थी। 1997 से 1999 के बीच ये किशोर ड्रामा पार्टी ऑफ़ फाइव में नज़र आए। 2003 से 2005 तक इन्होंने कार्निवेल में अभिनय किया तथा 2007 में टॅल मी यू लव मी में काम किया। वर्तमान समय में ये यूएसए नेटवर्क कॉमेडी-ड्रामा टेलिविज़न शृंखला व्हाइट कॉलर में मुख्य भूमिका में हैं, जिसमें शातिर ठग (अभिनय किया है मैट बोमर ने) और एक एफबीआई एजेंट (डीके) के बीच की साझेदारी का वृत्तांत है।
निजी जीवन
डीके का जन्म न्यूयॉर्क राज्य के इथका शहर में हुआ। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लांसिंग गाँव के नजदीक स्थित एक स्कूल से प्राप्त। ये स्कूल में बास्केटबॉल और बेसबॉल दोनों खेला करते थे।
ला मोय्न कॉलेज से इन्होंने समाजशास्त्र और व्यवसाय की शिक्षा ली। रट्गर्ज़ विश्वविद्यालय से इन्होंने ललित कला निष्णात की डिग्री प्राप्त करी और वहीं इनकी मुलाकात अपनी पत्नी एलिसा टेलर से हुई। जोड़े के दो बच्चे हैं। टिम का एक भाई भी है जिसका नाम जेमी डीके है।Tim DeKay Biography http://www.tvguide.com/celebrities/tim-dekay/bio/176846 टीवी गाइड 2 नवम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131022071539/http://www.tvguide.com/celebrities/tim-dekay/bio/176846 22 अक्तूबर 2013 live
फिल्मे
वर्ष शीर्षक नोट 1996 इफ दीज़ वॉल कुड टॉक बेकी का पति - '1952' अनुभाग में 1997 इन्वेज़न माइक लैंडरी 1998 द पेंटागन वॉर्स जूनियर ऑफिसर ऑलमोस्ट हीरोज़ न्यू बारटेन्डर 1999 बडी बॉय कैन 2000 द क्रो: साल्वेशन मार्टिन टूमे; बिग एडन डीन स्टीवर्ट 2001 नाइस गाय्ज़ फिनिश लास्ट डैड स्वोर्डफ़िश एजेंट टेकिंग बैक आर टाउन लाइफटाइम चैनल मूवी 2002 द थर्ड वील स्पीकर 2003 वेलकम टू द नेबरहुड बिल 2004 कंट्रोल बिल कैपियुटो 2005 द कमस्क्रबर मिस्टर पैक 2006 पीसफुल वॉरियर कोच गैरिक द फार साइड ऑफ़ जेर्रिको स्ट्रेंजर 2007 रैंडी एंड द मोब बिल 2008 मोंस्टर आर्क डॉ निकोलस गॅट स्मार्ट सीक्रेट सर्विस एजेंट द रसल गर्ल टीम रुस्सेल
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Tim DeKay टिम डीके
215229 टिम डीके
श्रेणी:1963 में जन्मे लोग
श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्म अभिनेता
श्रेणी:अमेरिकी टेलिविज़न अभिनेता