411 REFERENCE · Wikipedia
तोयामा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तोयामा (जापानी : 富山市 Toyama-shi?) जापान के तोयामा प्रभाग की राजधानी है।
यह जिंट्सू (Jentsu) नदी के मुहाने पर तोयामा सागर के दक्षिणी किनारे पर बसा हुआ है। यह नागोया नगर से १७० किमी उत्तर, उत्तर-पूर्व की दिशा में है। तोयामा, जापान का एक मुख्य बंदरगाह भी है। द्वितीय विश्वमहायुद्ध में यह नगर नष्ट भ्रष्ट हो गया था। पर अब यह उन्नतिशील नवीन व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित हुआ है। यहाँ सूती वस्त्र, रेशम, ऐल्यूमिनियम की वस्तुएँ, लकड़ी के सामान एवं खिलौने बनाने के अनेक छोटे बड़े औद्योगिक संस्थान हैं।
श्रेणी:जापान के नगर