Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

छोटा शिश्न नियम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लघु शिश्न नियम वा छोटा शिश्न नियम लेखकों द्वारा मानहानि-वादों से बचने हेतु प्रयुक्त एक अनौपचारिक युक्ति है। इसका वर्णन १९९८ में डिनिटिया स्मिथ द्वारा न्यूयॉर्क टाइम्स के एक लेख में किया गया था : "एक काल्पनिक चरित्र-चित्रण के वाद-योग्य होने हेतु यह आवश्यक है कि वह इतना यथार्थ हो कि पुस्तक का पाठक दोनों को जोड़ने में कोई कठिनाई न अनुभव करे," श्री फ़्राइडमैन ने कहा। अतः, उन्होंने आगे कहा, मानहानि-अधिवक्ताओं के पास वह है जिसे "लघु शिश्न नियम" कहा जाता है। श्री फ़्राइडमैन ने कहा कि लेखक स्वयं को मानहानि-वादों से बचाने का एक उपाय यह है कि वे कहें कि किसी पात्र का शिश्न लघु है। "अब कोई पुरुष आगे आकर यह नहीं कहेगा, 'वह अत्यन्त लघु शिश्न वाला पात्र, वह मैं हूँ!'"https://query.nytimes.com/gst/fullpage.html?res=9F01E7DD1F3DF937A15753C1A96E958260 Writers as Plunderers; Why Do They Keep Giving Away Other People's Secrets? Dinitia Smith The New York Times 24 October 1998 21 May 2013 नेब्रास्का विधि समीक्षा में, प्राध्यापक माइकल कॉन्क्लिन लिखते हैं कि मानहानि-वादों के विरुद्ध प्रतिरक्षा हेतु लघु शिश्न नियम का प्रयोग अप्रभावी होगा। दिए गए कारण ये हैं कि किसी व्यक्ति का शिश्न लघु है, यह कथन स्वयं में मानहानिकर माना जा सकता है; इस नियम का प्रयोग प्रभावतः मानहानि घटित होने की स्वीकारोक्ति है; तथा क्षतिपूर्ति की माँग करने हेतु मानहानिग्रस्त व्यक्ति को यह आवश्यक नहीं कि वह अपना लघु शिश्न होना स्वीकार करे। कॉन्क्लिन तर्क देते हैं कि इसकी प्रभावशीलता इस बात में है कि लघु शिश्न वाले किसी पात्र से सम्बद्ध किए जाने का सम्भावित अपमान विधिक कार्यवाही आरम्भ किए जाने को हतोत्साहित कर सकता है।Michael Conklin, The Big Problem with the Small Penis Rule: Why It Does Not Limit Defamation Liability, NEB. L. REV.: BULL.https://lawreview.unl.edu/big-problem-small-penis-rule-why-it-does-not-limit-defamation-liability/ उदाहरण लघु शिश्न नियम का उल्लेख २००६ में अमरीकी पत्रकार माइकल क्राउली और अमरीकी लेखक माइकल क्रिचटन के बीच एक विवाद में किया गया था। क्राउली ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने क्रिचटन के उपन्यास 'स्टेट ऑफ़ फ़ियर' की एक अप्रशंसात्मक समीक्षा लिखी, तब क्रिचटन ने 'नेक्स्ट' उपन्यास में 'मिक क्राउली' नामक एक पात्र सम्मिलित किया। यह पात्र एक बाल-बलात्कारी है, जिसे वॉशिंगटन, डी॰सी॰-स्थित पत्रकार, येल-स्नातक तथा लघु शिश्न वाला बताया गया है।https://www.nytimes.com/2006/12/14/books/14cric.html Columnist Accuses Crichton of 'Literary Hit-and-Run' Felicia R. Lee 14 December 2006 The New York Times 21 May 2013 सहकर्मी लेखक तथा पूर्व सहपाठी मार्टिन एमिस द्वारा उपेक्षित किए जाने की प्रतिक्रिया में, बरितानवी अपराध-कथाकार पीटर जेम्स ने अपने उपन्यास 'नॉट डेड येट' में 'एमिस स्मॉलबोन' नामक एक खलनायक पात्र सम्मिलित किया। उपन्यास में स्मॉलबोन के शिश्न का उपहास एक वेश्या द्वारा किया जाता है, जो उसे 'एक अत्यन्त क्षुद्र लेखनी-ठूँठ के समान' कहती है।https://www.telegraph.co.uk/culture/books/9291966/Peter-James-how-I-hit-back-at-my-stalker-and-Martin-Amis.html Peter James: how I hit back at my stalker – and Martin Amis Cole Moreton 27 May 2012 The Sunday Telegraph लघु शिश्न नियम की चर्चा करते समय दूरदर्शन कार्यक्रम 'क्यू आई' ने एमिस स्मॉलबोन को उदाहरण के रूप में उद्धृत किया।Justice QI XL 8 December 2012 J 12 12:08 यह भी देखें मानहानि मानव शिश्नाकार सन्दर्भ श्रेणी:नियम श्रेणी:मानव आकार