411 REFERENCE · Wikipedia
ज्योतिन्द्र नाथ दीक्षित
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ज्योतिन्द्र नाथ दीक्षित The Executive Vice Foreign Minister of China and Special Representative Mr. Dai Bingguo with the National Security Advisor Shri J..N. Dixit in New Delhi on July 26, 2004 (cropped).jpg भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्रा एम के नारायणन 26 मई 2004 से 3 जनवरी 2005 पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त बांग्लादेश में भारत के पहले उच्चायुक्त कोई नहीं 1971 से ____ भारत के विदेश सचिव 1936 3 जनवरी 2005 भारतीय
श्री ज्योतिन्द्र नाथ दीक्षित (१९३६-२००५), जिन्हें जे एन दीक्षित नाम से अधिक जाना जाता है, एक अनुभवी राजनयिक थे जो कि भारत के विदेश सचिव भी रहे। 1971 में बांग्लादेश बनने के बाद वे वहाँ भारत के पहले उच्चायुक्त थे। वे पाकिस्तान और श्रीलंका में भी भारत के उच्चायुक्त रहे। 1936 में मद्रास में जन्मे जेएन दीक्षित 1958 में भारतीय विदेश सेवा में आए और उन्होंने दुनिया के कई देशों में भारत की नुमाइंदगी की। 1994 में सेवानिवृत होने के बाद से वो लगातार देश-विदेश में पढ़ाने के अलावा अख़बारों में लिखते रहे।
वे हल, मैंचेस्टर, ऑक्सफ़ोर्ड,मेलबर्न, लंदन सहित कई अन्य पश्चिमी विश्वविद्यालयों में भी अकसर लेक्चर देने जाया करते थे। दीक्षित काँग्रेस पार्टी में विदेश मामलों की इकाई के उपाध्यक्ष रहे। २००४ के आमचुनाव से पहले विदेश, सुरक्षा और रक्षा मामलों पर उन्होंने काँग्रेस का एजेंडा या घोषणा-पत्र तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी।
वे 26 मई 2004PIB Release-1803 (English), Dated-26-May-2004 से 3 जनवरी 2005 (निधन)PIB Release-6219 (English), Dated-3-Jan-2005 तक भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी रहे।
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
श्रेणी:पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त
श्रेणी:श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त
श्रेणी:बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त
श्रेणी:भारत के विदेश सचिव
श्रेणी:2005 में निधन
श्रेणी:1936 में जन्मे लोग