411 REFERENCE · Wikipedia
यमुनानगर जिला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
यमुनानगर ज़िलाYamunanagar district Yamuna Nagar in Haryana (India).svg यमुनानगर 1,756 10,41,630 2011 590 तहसील 3 हरियाणवी, हिन्दी
यमुनानगर ज़िला भारत के हरियाणा राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय यमुनानगर है।"General Knowledge Haryana: Geography, History, Culture, Polity and Economy of Haryana," Team ARSu, 2018"Haryana: Past and Present https://web.archive.org/web/20170929095707/https://books.google.com/books?id=6n7vV0eiS3YC 29 सितंबर 2017 ," Suresh K Sharma, Mittal Publications, 2006, ISBN 9788183240468"Haryana (India, the land and the people), Suchbir Singh and D.C. Verma, National Book Trust, 2001, ISBN 9788123734859 यह हरियाणा राज्य का प्रमुख नगर है। यहाँ सरस्वती शुगर मिल ( एशिया की सबसे बड़ी) पेपर मिल, लक्कड मार्केट, पावर प्लांट आदि है। यहाँ पर कलेसर राष्ट्रीय उद्यान भी है। इसके अलावा कलेसर वन्यजीव अभ्यारण और चौधरी देवीलाल हर्बल नेचर पार्क भी है। शिवालिक की पर्वतमालाएँ इस क्षेत्र के उत्तरी भाग मे विस्तृत है। इन पहाडियों मे वेदिक कालीन मंदिरों के अवशेष एवं बौद्ध धर्म के मंदिरों के अवशेष भी मिले हैं। जिले मे कपालमोचन का मेला मुख्य आकर्षण का केंद्र है इसके अलावा शिवालिक पर्वत की गोद मे स्थित आदिबद्री, आदिकेदार, सरस्वती उद्गम स्थल और लगभग २००० फीट की पहाडी की चोटी पर विराजमान मंत्रा देवी का मंदिर पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। हथनिकुंड बैराज भी इसी जिले मे है। इस जिले मे पंचतीर्थी मेला हरनौल,लाला वाले पीर खिजरी, चिट्टा मंदिर, लक्कडहारा मंदिर, गौ-बच्चा मंदिर,पंचमुखी हनुमान, सरस्वती धाम मुस्तफाबाद, शीतला माता मंदिर जागधौली आदि धार्मिक स्थान भी है। यहाँ की प्रमुख नदी यमुना है। इसके अलावा सोम नदी, सरस्वती नदी,राक्षी,पथराला नदी और बोली नदी आदि बरसाती नदियाँ भी बहती है।
इन्हें भी देखें
यमुनानगर
हरियाणा
हरियाणा के जिले
शाकम्भरी
सन्दर्भ
श्रेणी:हरियाणा के जिले
*