411 REFERENCE · Wikipedia
स्टैच्यू ऑफ सोशल जस्टिस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्टैच्यू ऑफ सोशल जस्टिस (सामाजिक न्याय की प्रतिमा), जिसे डॉ. बी.आर. आम्बेडकर स्मृतिवनम् के नाम से भी जाना जाता है, भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के विजयवाड़ा में स्थित एक प्रतिमा है। यह स्मारक एक भारतीय राजनेता, समाज सुधारक और संविधान के जनक भीमराव आम्बेडकर को समर्पित है। आंबेडकर की 'सामाजिक न्याय की प्रतिमा' 125 फीट (38 मीटर) ऊंची है और 81 फीट (25 मीटर) उच्च आधार भवन पर खड़ी है, जिससे इसकी कुल औच्च्य 206 फीट (63 मीटर) हो जाती है। यह भारत की चतुर्थ सर्वोच्च मूर्ति है। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने 19 जनवरी 2024 को प्रतिमा का अनावरण किया।
== सन्दर्भ ==