411 REFERENCE · Wikipedia
इण्डिक आइऍमई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इण्डिक आइऍमई (नया नाम: इण्डिक इनपुट १ तथा २) माइक्रोसॉफ्ट द्वारा वेबदुनिया के सहयोग से विकसित एक आइऍमई है। यह हिन्दी समेत विभिन्न भारतीय भाषाओं के लिये उपलब्ध है। यह एक ऐसा प्रोग्राम है जो कम्प्यूटर पर देवनागरी आदि भारतीय लिपियाँ में लिखने की सुविधा प्रदान करता है। इण्डिक आइऍमई विशेष रूप से भारतीय उपमहाद्वीप की लिपियों को ध्यान में रखकर निर्मित किया गया है। इस समय इण्डिक आईऍमई के कई संस्करण उपलब्ध हैं जिन्हें इंस्टाल कर लेने के बाद अन्तर्जाल से जुड़कर या बिना जुड़े भारतीय भाषाओं में कार्य किया जा सकता है। संस्करण २.० है जो कि नवम्बर २००६ में जारी किया गया। नवीनतम संस्करण का नाम बदलकर इण्डिक इनपुट कर दिया गया है। संस्करण ५.x से बाद के नये संस्करणों में स्पेसबार वाला एक बग है जिसमें स्पेस देने के लिये दो बार स्पेस कुंजी दबानी पड़ती है। इस कारण अब भी लोग अधिकतर पुराना संस्करण ही प्रयोग कर रहे हैं।
इण्डिक आइऍमई लाइट
इण्डिक आइऍमई लाइट
इण्डिक आइऍमई लाइट, इण्डिक आइऍमई का एक संशोधित इंस्टालर है जो कि आकार में छोटा, सरल इंस्टालेशन तथा स्वतः कीबोर्ड जोड़ने आदि सुविधाओं युक्त है। यह एक क्लिक द्वारा इंस्टालेशन की सुविधा प्रदान करता है।
विंडोज़ ऍक्सपी में इण्डिक सपोर्ट सक्षम करने वाले औजार इण्डिक ऍक्सपी प्लस में इण्डिक आइऍमई लाइट पहले से शामिल है। यदि आपके पास विंडोज़ ऍक्सपी हो तो इण्डिक ऍक्सपी प्लस इंस्टाल करें और यदि विंडोज़ ७ हो तो इण्डिक आइऍमई लाइट।
इन्हें भी देखें
इण्डिक आइऍमई लाइट
इण्डिक ऍक्सपी
इनपुट विधि
आइऍसऍम (सी-डैक का भाषायी उत्पाद)
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक साइट
इंडिक आईएमई (विंडोज के लिए डाउनलोड पृष्ठ)
श्रेणी:आइऍमई
श्रेणी:माइक्रोसॉफ़्ट
श्रेणी:हिन्दी टाइपिंग
श्रेणी:हिन्दी कम्प्यूटिंग
श्रेणी:इण्डिक कम्प्यूटिंग