411 REFERENCE · Wikipedia
क्रेटर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|अपोलो १५ यान द्वारा खींची गयी चन्द्रमा पर ऍरिस्टार्कस और हॅरोडोटस क्रेटरों की तस्वीर
क्रेटर किसी खगोलीय वस्तु पर एक गोल या लगभग गोल आकार के गड्ढे को कहते हैं जो किसी विस्फोटक ढंग से बना हो, चाहे वह ज्वालामुखी का फटना हो, अंतरिक्ष से गिरे उल्कापिंड का प्रहार हो या फिर ज़मीन के अन्दर कोई अन्य विस्फोट हो। विस्फोट का कारण प्राकृतिक हो सकता है या कृत्रिम (जैसे की परमाणु बम का विस्फोट)। क्रेटर कई प्रकार के होते हैं -
प्रहार क्रेटर, जो एक छोटी वस्तु का किसी बड़ी वस्तु से बहुत ऊंची रफ़्तार से टकराने पर बन जाता है
ज्वालामुखीय क्रेटर, जो ज्वालामुखीय विस्फोटों से बन जाता है
धंसाव क्रेटर, जो ज़मीन के नीचे विस्फोट (अक्सर परमाणु परिक्षण का विस्फोट) होने से ज़मीन के धंस जाने से बनता है
मार (क्रेटर), जो खौलते हुए लावा में पानी मिल जाने पर हुए विस्फोट से बन जाता है
बिल क्रेटर, जो ज़मीन के नीचे ख़ाली स्थान या गुफा के ऊपर की छत गिर जाने से बन जाता है
विस्फोट क्रेटर, जो ज़मीन के नीचे हुए विस्फोट से मलबा बाहर फेंके जाने पर बन जाता है (यानि धसन से नहीं बनता)
क्रेटर का प्रयोग अंग्रेज़ी के "crater" शब्द में १७वी शताब्दी में ही शुरू हुआ और इसका मूल शब्द यूनानी से आया था -
क्रातेर (बासन), प्राचीन यूनान में मदिरा और पानी को मिलाने के लिए प्रयोग होने वाला बड़ा गोलाकार बासन या घड़ा
श्रेणी:क्रेटर
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना