Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सूडानी पाउंड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

جنيه سوداني SUDAN.png वर्तमान सिक्के SDG सूडान 9% द वर्ल्ड फैक्टबुक, 2006 अनु. 1/100 क्विर्स (पियास्त्रे) 1, 5, 10, 20, 50 क्विर्स 1, 2, 5, 10, 20, 50 पाउंड बैंक ऑफ सूडान www.cbos.gov.sd सूडानी पाउंड सूडान की मुद्रा है। सूडानी सिक्के में केवल अरबी नाम होते हैं, जबकि बैंक नोट में अरबी और अंग्रेजी भाषा होती है। सूडान में पहले पहल मिस्री पाउंड जारी किया गया। मोहम्मद इब्न अब्दुल्ला (मेहदी) और अब्दुल्लाही इब्न मोहम्मद (खलिफा) द्वारा जारी किए गए सिक्के मिस्री मुद्रा के साथ-साथ चलते रहे। 1956 में सूडान द्वारा स्वयं की मुद्रा जारी किए जाने के साथ ही मिस्री पाउंड का चलन बंद हुआ। पाउंड सौ क्विर्स से समविभाजित है। मेहदी और खलिफा के समय क्विर्स 40 पारा से समविभाजित था। 1916 से मिस्री क्विर्स 10 मिलिम से समविभाजित था, जो 1956 में सूडान में लागू किया गया। 1992 में पाउंड का स्थान दीनार ने ले लिया। उत्तरी सूडान में जहां दीनार प्रचलन में हैं, वहीं दक्षिणी सूडान में पाउंड में ही सौदा होता है, जबकि रूम्बेक और येई क्षेत्रों में किनीयाई शिलिंग का इस्तेमाल होता है। सरकार और सूडान पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट के बीच हुए समझौते के तहत जनवरी 2007 में दूसरा पाउंड जारी किया गया, जो जुलाई 2007 तक एकमात्र वैधानिक मुद्रा बन गया। इसने 1 पाउंड = 100 दीनार के विनिमय मूल्य पर दीनार का और 1 पाउंड (एसडीजी) = 1000 पाउंड (एसडीपी) पाउंड का स्थान लिया। श्रेणी:मुद्रा