411 REFERENCE · Wikipedia
अर्थापत्ति
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मीमांसा दर्शन में अर्थापत्ति एक प्रमाण माना गया है। यदि कोई व्यक्ति जीवित है किंतु घर में नहीं है तो अर्थापत्ति के द्वारा ही यह ज्ञात होता है कि वह बाहर है। Arthapatti http://www.britannica.com/EBchecked/topic/36920/arthapatti ब्रिटैनिका विश्वकोश २५ अक्टूबर २०१४ https://web.archive.org/web/20141026030711/http://www.britannica.com/EBchecked/topic/36920/arthapatti 26 अक्तूबर 2014 live प्रभाकर के अनुसार अर्थापत्ति से तभी ज्ञान संभव है जब घर में अनुपस्थित व्यक्ति के संबंध में संदेह हो। कुमारिल के मत में उस व्यक्ति के जीवन के बारे में निश्चय तथा घर में अनुपस्थिति दोनों का मिलाकर ही उस व्यक्ति के बाहर होने का ज्ञान होता है। न्यायशास्त्र के अनुसार अर्थापत्ति अनुमान के अंतर्गत है।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
प्रमाण
बाहरी कड़ियाँ
Arthapatti (हिन्दूपीडिया)
arthāpatti in Kumārila’s Ślokavārttika, vv. 1–9
श्रेणी:भारतीय दर्शन