Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ईश्वर गुप्ता सेतु

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ईश्वर गुप्ता सेतु कल्याणी सेतु 22 58 2 N 88 24 27 E inline,title वाहन और पदयात्री हुगली नदी बाँसबेड़िया, हुगली जिला, पश्चिम बंगाल, भारत प्रथम ईश्वर गुप्ता सेतु कल्याणी सेतु ईश्वर चन्द्र गुप्ता PWD पीडब्ल्यूडी, हुगली सन्तुलित कैण्टिलीवर पुल कंक्रीट 1.04 km ft on 1989 ईश्वर गुप्ता सेतु या कल्याणी सेतु, हुगली और नदिया ज़िले के बीच, हुगली नदी पर निर्मित एक सेतु है। इस सेतु की कुल लम्बाई १.०४ किलोमीटर (०.६५ मील) है, जिसके पूर्वी छोर पे, पश्चिम बंगाल का कल्याणी शहर, और पशिमी छोर पर बाँसबेड़िया स्थित है। इस सेतु द्वारा, नदिया और उत्तर चौबीस परगना ज़िले के संग, बर्धमान, हुगली और बीरभूम ज़िले सड़कमार्ग द्वारा जुड़ते हैं। यह सेतु, कल्याणी गतिमार्ग द्वारा कोलकाता महानगर से जुड़ता है। यह, राष्ट्रीय राजमार्ग-३४ को राष्ट्रीय राजमार्ग-२ से जोड़ता है। इस पुल का उपयोग प्रतिदिन २००० वाहन करते हैं। निर्माण और इतिहास इस ३४०० फ़ीट लंबे पुल का उद्घाटन, वर्ष १९८९ में पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री, ज्योति बसु ने किया था। इसके निर्माण के बाद से यह, कल्याणी एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग ३४ के बीच की मुख्य कड़ी है।http://newsfromnadia.in/iswar-gupta-bridge-remain-closed-15-days/ आघात इस सेतु के निर्माण के २६ साल बाद, वर्ष २०१६ के दिसम्बर महीने की १७ तारीख को इस सेतु के एक गर्डर के धँस जाने के कारण इस सेतु पर वाहनों की आवजाही पर रोक लगा दी गयी थी।https://bengali.oneindia.com/news/west-bengal/iswar-gupta-bridge-kalyani-repairs-from-today-012835.html oneindia-bangla 30 अप्रैल 2018 https://web.archive.org/web/20190210035651/https://bengali.oneindia.com/news/west-bengal/iswar-gupta-bridge-kalyani-repairs-from-today-012835.html 10 फ़रवरी 2019 live पुल एक एक हिस्से को मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया था, और दोनों तरफ की ट्रैफिक एक ही हिस्से से गुज़रती थी। मरम्मत के बाद, छोटे और हल्के वाहनों के आवाजाही को अनुमति दे दी गयी, मगर भारी गाड़ियों की आवाजाही अभी भी नियन्त्रित है। तथा इस पुल की लगातार मरम्मत की जाती है। दूसरी कल्याणी सेतु ईश्वर गुप्ता सेतु की "उत्तर बंग की सञ्जीवनी" होने की हैसियत और इसकी खराब हालत के मद्देनज़र, पश्चिम बंगाल राजमार्ग निर्माणी प्राधिकरण ने इसके बगल में एक नई सेतु निर्मित करने की योजना तैयार की है। नवीन ससेतु का निर्माणकार्य, २०१८, में शुरू हो गया, और योजनानुसार, इस निर्माण को वर्ष २०२१ तक पूर्ण होने की बात है। यह पुल भारत का पहला तिरछे-स्तम्भ युक्त एनक्लोसेड केबल-स्टेड पुल होगा।http://www.millenniumpost.in/kolkata/construction-of-iswar-gupta-setu-to-commence-soon-289166 संग्रहीत प्रति 30 अप्रैल 2018 https://web.archive.org/web/20180906191856/http://www.millenniumpost.in/kolkata/construction-of-iswar-gupta-setu-to-commence-soon-289166 6 सितंबर 2018 live इन्हें भी देखें जुबली ब्रिज दूसरा कल्याणी सेतु श्री गौरांग सेतु कल्याणी नदिया जिला सन्दर्भ श्रेणी:पश्चिम बंगाल में सेतु श्रेणी:नदिया ज़िला श्रेणी:हुगली पुल