Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डेज़ी बोपन्ना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|Daisy bopanna डेज़ी बोपन्ना (जन्म: 4 दिसम्बर 1982) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से कन्नड़ भाषा में बनी फ़िल्मों काम करती हैं। इसके अलावा ये कई अन्य भाषाओं के फ़िल्मों भी काम कर चुकी हैं, जिसमें तेलुगू, तमिल, मलयालम और हिन्दी शामिल है। निजी जीवन डेज़ी का जन्म 4 दिसम्बर 1982 को कोडगू, कर्नाटक, भारत में हुआ था। इन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा औरोबिंदो स्कूल से ली और उसके बाद कुमारंस कॉलेज और उसके बाद बैंगलोर के चित्रकला परिषद से फ़ाइन आर्ट्स में बेचलर डिग्री प्राप्त की।Daisy Bopanna interview http://www.sify.com/movies/kannada/interview.php?id=13916749&cid=2404 sify.com 15 May 2011 https://web.archive.org/web/20100512031626/http://sify.com/movies/kannada/interview.php?id=13916749&cid=2404 12 मई 2010 dead इन्होंने इर्नस्ट एंड यंग के साथी और प्रकाश जजु के बेटे, अमित जजु से शादी कर ली। इनके भाई, देवैयाह बोपन्ना मुंबई में विज्ञापन विशेषज्ञ के रूप में काम कर रहे हैं। Daisy Bopanna gets hitched http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2011-06-01/news-interviews/29608151_1_daisy-bopanna-kannada-films-actress The Times of India 1 June 2011 31 मार्च 2019 https://web.archive.org/web/20200423013232/https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/regional/movie-details/news-interviews/Daisy-Bopanna-gets-hitched/articleshow/8678411.cms?referral=PM 23 अप्रैल 2020 live करियर इन्होंने अपने करियर की शुरुआत थियेटर में काम करने से की थी। ये कुछ समय निकाल कर बी॰ जयश्री के स्पंदना थियेटर में काम करती थीं। इसके अलावा ये प्रीतम कोइपिल्लई के साथ अंग्रेज़ी थियेटर में भी काम करती थी और इन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। इनकी पहली फ़िल्म बिम्बा थी, जिसे बर्लिन एंड फ्रैंकफर्ट फ़िल्म उत्सव में भेजा गया था, जिस जगह इनके फ़िल्म कई पुरस्कार जीते थे। इस फ़िल्म का निर्देशन कविता लंकेश ने किया था। इनकी अगली फ़िल्म भगवान थी, जिसे इन्होंने दर्शन के साथ किया था। इस फ़िल्म में काम करने के बाद इन्हें स्पाइसी डेज़ी का टैग मिला। इसके बाद डेज़ी को कई सारे फ़िल्मों में काम करने का मौका मिला, जिसमें रामा श्यामा भामा, थवारीना सिरी, ऐश्वर्या, सत्यवान सावित्री, गालिपटा, ओलवे जीवना लेक्कचरा, क्रेज़ी लोका और अन्य फिल्में शामिल है। इनके सभी फ़िल्मों में अच्छे अभिनय के बाद इन्हें गरम मसाला फ़िल्म में काम करने का मौका मिला, जिसमें ये अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ काम कर रही थीं। लगभग ₹17 करोड़ में बनी इस फ़िल्म ने सिनेमाघरों से ही लगभग 54 करोड़ रुपये की कमाई की।Garam Masala http://boxofficeindia.com/Movies/movie_detail/garam_masala Box Office India 21 May 2016 https://web.archive.org/web/20150805010129/http://boxofficeindia.com/Movies/movie_detail/garam_masala#.V0AiieRn2W4 5 August 2015 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Daisy Bopanna 2065113 डेज़ी बोपन्ना Daisy Bopanna on Twitter श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:1982 में जन्मे लोग श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री श्रेणी:कन्नड़ अभिनेत्री श्रेणी:तमिल अभिनेत्री श्रेणी:तेलुगू अभिनेत्री श्रेणी:मलयालम अभिनेत्री श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री