Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

२३ मार्च

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right 23 मार्च ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 82वॉ (लीप वर्ष मे 83 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 283 दिन बाकी है। विश्व मौसम विज्ञान दिवस पाकिस्तान दिवस शहीद दिवस (भारत) प्रमुख घटनाएँ १३५१ - फिरोज शाह तुगलक दिल्ली के सुल्तान बने। 1568 - लॉन्गजुमाऊ की शांति संधि पर हस्ताक्षर हुए, जिसने फ्रांसीसी धर्म युद्धों के दूसरे चरण को समाप्त किया। 1630 - फ्रांसीसी नाटककार और कवि पियरे कॉर्नेल ने अपनी पहली कॉमेडी "मेलाइट" प्रस्तुत की। १६५७ - नीदरलैंड और फ्रांस ने गठबंधन बनाया। १७०७ - स्कॉटलैंड की संसद ने इंग्लैंड के साथ विलय के समझौते को मंजूरी दी। १७५७ - प्लासी के युद्ध से पहले, सिराजुद्दौला ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ समझौता किया। 1760 - वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को हराया, जिसने भारत में ब्रिटिश प्रभुत्व को मजबूत किया। 1775 - अमेरिकी क्रांतिकारी पैट्रिक हेनरी ने अपना प्रसिद्ध भाषण "मुझे स्वतंत्रता दो या मृत्यु" दिया। १८०१ - रूसी सम्राट पॉल प्रथम की सेंट पीटर्सबर्ग में हत्या कर दी गई। १८३९ - 'ओके' (OK) शब्द का पहली बार बोस्टन मॉर्निंग पोस्ट में प्रयोग किया गया। 1848 – हंगरी के क्रांति में ऑस्ट्रियाई सेना को हराया गया। १८४९ - सिसिली के राजा फर्डिनेंड द्वितीय ने विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया। 1857 - न्यूयॉर्क में पहली बार एलिवेटर (लिफ्ट) का उपयोग शुरू हुआ, जिसे एलिशा ओटिस ने डिज़ाइन किया था। १८६१ - इटली की पहली संसद की बैठक ट्यूरिन में हुई। 1868 – कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, जो आज एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है। टोक्यो, जापान में पहली पश्चिमी शैली की सैन्य परेड आयोजित की गई। 1881 - बोअर और ब्रिटिश सरकार के बीच प्रिटोरिया संधि पर हस्ताक्षर हुए। 1881 – रूस के ज़ार एलेक्जेंडर द्वितीय को बम विस्फोट से मार डाला गया। १८८९ - पेरिस में एफिल टावर आधिकारिक तौर पर खोला गया। 1900 - पुरातत्वविद् आर्थर इवांस ने क्रेते में नोसोस के मिनोअन महल की खुदाई शुरू की। 1901 - फिलीपींस में विद्रोही नेता एमिलियो अगुइनाल्डो को अमेरिकी सेना ने गिरफ्तार किया। १९०३ - राइट बंधुओं ने अपने द्वारा संचालित पहले विमान का पेटेंट कराया। 1909 – थियोडोर रूजवेल्ट अफ्रीका के एक प्रमुख अभियान पर गए। 1913 - तुर्की में सैनिक क्रांति के दौरान नाजिम पाशा की हत्या कर दी गई। १९१८ - प्रथम विश्व युद्ध में जर्मन सेना ने पश्चिमी मोर्चे पर भारी गोलाबारी शुरू की। १९१९ - बेनिटो मुसोलिनी ने इटली के मिलान में फासिस्ट पार्टी की स्थापना की। १९२० – पोलैंड और सोवियत रूस के बीच युद्ध शुरू हुआ। भारत में एयरमेल और वायु परिवहन सेवाओं की शुरुआत हुई। 1921 - जर्मनी ने वारसा की संधि के अनुसार प्रथम विश्व युद्ध के बाद मुआवजे का भुगतान शुरू किया। 1924 - सोवियत संघ ने लेनिन की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा की। १९२८ - भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली के केंद्रीय विधान सभा में बम फेंका। 1930 - खगोलशास्त्री क्लाइड टॉमबॉग ने प्लूटो ग्रह की पहली तस्वीर खींची। 1931 - भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को लाहौर में ब्रिटिश सरकार द्वारा फाँसी दे दी गई। 1932 - अल सल्वाडोर में सेना ने चार हजार प्रदर्शनकारी किसानों की हत्या की। 1933 - जर्मन संसद राइक्स्टाग ने 'एनैब्लिंग एक्ट' पारित कर हिटलर को आपातकालीन शक्तियाँ प्रदान की जिससे नाजी शासन मजबूत हुआ। १९४० - अखिल भारतीय मुस्लिम लीग ने लाहौर प्रस्ताव पास कर मुसलमानों के लिए एक अलग राष्ट्र पाकिस्तान की मांग की। 1942 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर कब्जा किया। जापानियों के वर्मा पर हमले के बाद ब्रिटिश सेना ने मांडले को छोड़ दिया। 1950 - विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की स्थापना हुई। 1956 - पाकिस्तान में संविधान लागू हुआ और वह पहला इस्लामी गणराज्य बना। 1961 - सोवियत संघ ने अंतरिक्ष यान "वोस्तोक" के लिए अंतिम परीक्षण शुरू किया। 1964 - अमेरिका के मिसीसिपी में पहली बार पशु अंग को मानव शरीर में प्रत्यारोपित किया गया। 1965 – दुर्गापुर लौह इस्पात संयंत्र की स्थापना हुई। नासा ने जेमिनी 3 लॉन्च किया, जो संयुक्त राज्य अमेरिका का पहला दो-व्यक्ति अंतरिक्ष यान मिशन था। १९७१ - बांग्लादेश मुक्ति संग्राम शुरू हुआ जब पाकिस्तानी सेना ने पूर्वी पाकिस्तान में नागरिकों पर हमला किया जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए। 1976 – अर्जेंटीना में तख्तापलट करके सैन्य सरकार की स्थापना की गई। 1977 – भारत में आपातकाल के दौरान जेल में बंद विपक्षी नेताओं को रिहा किया गया। आपातकाल के बाद हुए आम चुनाव में जनता पार्टी विजयी रही। 1983 - अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने "स्टार वॉर्स" मिसाइल रक्षा कार्यक्रम की घोषणा की। 1989 - स्टेनली पॉन्स और मार्टिन फ्लाइशमैन ने कोल्ड फ्यूजन की खोज का दावा किया। १९९० - नामीबिया स्वतंत्र हुआ। 1991 – दक्षिण अफ्रीका में बहुजातीय चुनावों के लिए सुलह प्रक्रिया शुरू की गई। 1994 - मैक्सिको के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार लुइस डोनाल्डो कोलोसियो की हत्या कर दी गई। १९९४ - रूस के विमान ए-310 के साइबेरिया में दुर्घटनाग्रस्त होने से 75 लोगों की मौत हो गई। 1996 - ताइवान में पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली तेंग-हुई विजयी रहे। 1998 - फिल्म "टाइटैनिक" ने 11 ऑस्कर पुरस्कार जीते। १९९९ - नाटो ने यूगोस्लाविया पर हवाई हमले शुरू किए। २००१ - रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर का १५ साल का अभियान पूरा होने के बाद उसे पृथ्वी के वायुमंडल में सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया। 2002 - नई दिल्ली में जी-20 की बैठक शुरू हुई। २००३ - इराक युद्ध के दौरान अमेरिकी और गठबंधन सेनाओं ने इराक पर आक्रमण किया। २००५ - किर्गिस्तान में "ट्यूलिप क्रांति" के कारण राष्ट्रपति अस्कर अकायेव का तख्तापलट हुआ। 2006 - अमेरिका ने रूस की सुखोई जेट कंपनी से प्रतिबंध हटाया। 2007 - ऑस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी ने चुनाव जीता। 2009 - फिलीपींस में 32 मीडियाकर्मियों की हत्या कर दी गई। 2010- मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली भारत के उच्चतम न्यायालय की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने बिना शादी किये महिला और पुरुष का एक साथ रहना अपराध नहीं माना। नक्सली आंदोलन के जनक कानू सान्याल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. दिन के एक बजे उनका शव नक्सलबाड़ी ब्लॉक के शिवदेलाजोत स्थित उनके घर में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। चीन में भारी बारिश और भूस्खलन से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। २०११ - बहरीन में सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी मारे गए। 2014 – विश्व में सबसे पुराने जीवाश्म की खोज ग्रीनलैंड में हुई। २०१६ - ब्रुसेल्स में हवाई अड्डे और मेट्रो स्टेशन पर हुए आतंकवादी हमले में दर्जनों लोग मारे गए। 2018 – पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो पाब्लो कुज़िंस्की ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद इस्तीफा दिया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने रूस के 60 राजनयिकों को निष्कासित किया और रूसी वाणिज्य दूतावास को सिएटल में बंद कर दिया। २०१९ - सीरियाई लोकतांत्रिक बलों ने इस्लामिक स्टेट के अंतिम गढ़ पर कब्जा करने की घोषणा की। 2020 - भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण देशव्यापी लॉकडाउन शुरू हुआ। २०२१ - स्वेज नहर में एक विशाल कंटेनर जहाज एवर गिवेन फंस गया, जिससे वैश्विक व्यापार बाधित हुआ। २०२३ - संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी कि सोमालिया सूखे के कारण अकाल के कगार पर है। २०२४ – जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के कारण आर्कटिक में बर्फ की चादर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई। भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक एक और लैंडर उतारा। जन्म 1880 - बसंती देवी, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी १८८९- भट्ट मथुरानाथ शास्त्री, बीसवीं सदी पूर्वार्द्ध के प्रख्यात संस्कृत कवि, १९१०- राममनोहर लोहिया - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी नेता १९२३ - हेमू कालाणी- भारतीय क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी १९५३ - किरण मजूमदार-शॉ-भारतीय महिला व्यवसायी १९७२- योनास ब्योर्कमैन - टेनिस खिलाड़ी १९७६- स्मृति ईरानी-भारत की मानव संसाधन विकास मंत्री, क्रिस होय-साइक्लिस्ट १९८७ - कंगना रनौत, हिंदी फिल्म अभिनेत्री निधन 1931 - भगत सिंह,सुख देव , राजगुरु भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी 1988 - पाश (पंजाबी कवि) 2003 - स्वामी ओमानन्द सरस्वती 2010- कानू सान्याल- नक्सली आंदोलन के जनक भारतीय 2011 - एलिजाबेथ टेलर, हॉलीवुड अभिनेत्री 2015 - ली क्वान यू - सिंगापुर के प्रथम प्रधानमंत्री बाहरी कडियाँ बीबीसी पे यह दिन श्रेणी:मार्च