411 REFERENCE · Wikipedia
कोलायत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कोलायत Kolayat कोलायत India Rajasthan 27.83 N 72.95 E राजस्थान में स्थिति बीकानेर ज़िलाराजस्थान 7,346 2011 राजस्थानी, हिन्दी
कोलायत (Kolayat) भारत के राजस्थान राज्य के बीकानेर ज़िले में स्थित एक शहर है।"Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332"Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990
विवरण
कोलायत बीकानेर से लगभग ३० मील दक्षिण-पश्चिम और दियातरा से 20 किमी पूर्व इसी नाम के रेलवे स्टेशन के निकट बसा इसी नाम की तहसील का मुख्यालय है। यहाँ इसी नाम से प्रसिद्ध एक तालाब है, जिसके किनारे कपिल मुनि का आश्रम माना जाता है। प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन यहाँ मेला लगता है जिसमें लोग कपिल मुनि के आश्रम के दर्शनाथ आते हैं। पास ही धुनी नाथ का एक अन्य मंदिर है। पुष्कर के समान यहाँ के तालाब के किनारे बहुत से घाट और मंदिर बने हुए हैं, जो सघन पीपल के वृक्षों की शीतल छाया से आच्छादित हैं। कोलायत जी में बीकानेर का सबसे अच्छा एकीकृत टाउनशिप कपिलमुनी वाटिका जहाँ पर आधुनिक जीवन शैली की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कपिल मुनि वाटिका के अंदर पार्क, क्लब हाउस जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है। यहाँ पर पीने का शुद्ध पानी और ड्रेनेज की अच्छी व्यवस्था है। यहाँ पर ग्रामीण क्षेत्र निर्माण संघ का प्रदेश कार्यालय भी है। यहाँ पर कई धर्मशालाएँ एवं देव मंदिर भी विद्यमान हैं। https://web.archive.org/web/20160304132103/http://www.ignca.nic.in/coilnet/rj022.htm#shreekol 4 मार्च 2016 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के जालस्थल पर - श्री कोलायत जी। अभिगमन तिथि: ०१ जून, २०१५
शिक्षा व्यवस्था
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्रीकोलायत https://hte.rajasthan.gov.in/college/gckolayat/test Government College Kolayat hte.rajasthan.gov.in 2022-09-22
राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीकोलायत
इन्हें भी देखें
बीकानेर ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:राजस्थान के शहर
श्रेणी:बीकानेर ज़िला
श्रेणी:बीकानेर ज़िले के नगर