411 REFERENCE · Wikipedia
डॉ. रामविलास शर्मा आलोचना सम्मान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डॉ॰ रामविलास शर्मा आलोचना सम्मान ऐसे आलोचक को उत्साहित करने के लिए दिया जाता है, जिसकी आलोचना क्षमता एक तरफ़ विभिन्न प्रकाशनों से पहचान में है तो दूसरी तरफ़ उसके पास अभी इतना समय बचा है कि जिस से वह उसे पूरी तरह से विकसित कर सके। लिहाजा ५० वर्षों की आयु तक के अपेक्षाकृत युवा आलोचक को दिया जा रहा है। इसके लिए किसी पुस्तक का छपा होना आवश्यक नहीं है। पत्रिकाओं में छपे स्तरीय लेख इसके लिए प्रयाप्त होंगे, यदि उनसे आलोचक की सामर्थ्य का पता चलता हो। अकादमिक लेखन की जगह रचनात्मक ढंग के लेखन को निर्णय के समय विशेष महत्त्व दिया जाता है।
यह सम्मान कविता की अनियतकालीन कविता `उन्नयन' द्वारा प्रदान किया जाता है।
श्रेणी:हिन्दी
श्रेणी:पुरस्कार