411 REFERENCE · Wikipedia
रूटकिट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रूटकिट (Rootkit) कम्प्युटर सॉफ्टवेयरों का संग्रह है, जो आम तौर पर गलत उद्देश्यों को पूरा करने के लिए बनाया जाता है। इसे इस तरह से बनाया जाता है कि ये कम्प्युटर या उस क्षेत्र में ऐसे जगह पर भी कार्य करने लगता है, जिस जगह पर सॉफ्टवेयर को आम तौर पर अनुमति नहीं होती है। ये कई बार किसी अन्य उपलब्ध सॉफ्टवेयर का रूप ले लेते हैं या अपने सॉफ्टवेयर के अस्तित्व को छुपा लेते हैं। रूटकिट में "रूट" शब्द अधिकार या अनुमति वाले खाते से ली जाती है, जो कई सारे यूनिक्स या उसके जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम में उपयोग होता है। वहीं "किट" का अर्थ सॉफ्टवेयर के हिस्से को स्थापित करने से ली जाती है। इसे मालवेयर से जोड़ने के कारण इसे नकारात्मक अर्थ के रूप में लिया जाता है।
इतिहास
रूटकिट या रूट किट शब्द ऐसे उपकरण को कहा जाता है, जो संचालन करने वाले उपकरण को परिवर्तित कर के बनाया जाता है, जिससे वे लोग यूनिक्स या उसके जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम में "रूट" खाते की अनुमति मिल जाती है। ये मानक संचालन उपकरण को सिस्टम से हटा कर रूटकिट से बदल देते हैं, जिससे उन्हें सिस्टम के रूट पर अधिकार मिल जाये और इस उपकरण की सारी गतिविधि सिस्टम संचालन करने वाले की ही तरह लगे। शुरुआती रूटकिट इस तरह के जानकारी को प्राप्त करने के लिए काफी नहीं था।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:मालवेयर के प्रकार
श्रेणी:रूटकिट