411 REFERENCE · Wikipedia
रहना है तेरे दिल में
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रहना है तेरे दिल में रहना है तेरे दिल में.jpg रहना है तेरे दिल में का पोस्टर वाशु भगनानी गौतम मेनन हैरिस जयराज जॉनी लाल संजय वर्मा गौतम मेनन विपुल शाह माधवन, सैफ़ अली ख़ान, दीया मिर्ज़ा, व्रजेश हीरजी, तनाज़ कुर्रिम, अनुपम खेर, नवीन निश्चल, स्मिता जयकर 168 मिनट 19 अक्तूबर, 2001 भारत हिन्दी 60 मिलियनhttps://boxofficeindia.com/movie.php?movieid=686 Rehnaa Hai Tere Dil Mein - Movie - Box Office India boxofficeindia.com 3 March 2018 https://web.archive.org/web/20180117131416/https://boxofficeindia.com/movie.php?movieid=686 17 जनवरी 2018 dead 101 मिलियन
रहना है तेरे दिल में 2001 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका लेखन और निर्देशन कार्य गौतम मेनन द्वारा किया गया और मुख्य भूमिकाओं में माधवन, दीया मिर्जा और सैफ अली खान हैं। यह एक लोकप्रिय तमिल फिल्म मिन्नेल की रीमेक है। फिल्म रिलीज के समय इतनी सफल नहीं थी, लेकिन यह तब से अब भारतीय युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हुई है।'रहना है तेरे दिल में 2' के इंतजार में हैं आर. माधवन और दीया मिर्जा https://navbharattimes.indiatimes.com/movie-masti/news-from-bollywood/r-madhavan-and-dia-mirza-are-eagerly-waiting-for-rehnaa-hai-terre-dil-mein-2/articleshow/65332787.cms 19 सितम्बर 2018 नवभारत टाइम्स 9 अगस्त 2018 https://web.archive.org/web/20180920012609/https://navbharattimes.indiatimes.com/movie-masti/news-from-bollywood/r-madhavan-and-dia-mirza-are-eagerly-waiting-for-rehnaa-hai-terre-dil-mein-2/articleshow/65332787.cms 20 सितंबर 2018 live
संक्षेप
कहानी मैडी (माधवन) द्वारा खुद के वर्णन से शुरू होती है। मैडी एक संगीत दुकान मालिक (अनुपम खेर) का बेटा है, जो उम्मीद करते हैं कि मैडी किसी दिन अपनी दुकान संभालेगा। इसके बजाए, मैडी पूरा बदमाश है, जो अपने कॉलेज में पढ़ाई के बारे में गंभीर नहीं है और कॉलेज में कुख्यात है। वह अपने कॉलेज में लड़कियों को परेशान करता है। उसके विपरीत उसका कट्टर प्रतिद्वंद्वी सैम (सैफ अली खान), एक आदर्श छात्र है, जिसके साथ मैडी की लगातार भिंडत होती हैं। सैम स्नातक कर कॉलेज छोड़ देता है, लेकिन मैडी से वादा करता है कि एक दिन, जो शुरू हुआ था वो पूरा होगा (यानी, लड़ाई)।
दो साल बाद, मैडी ने एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर प्रशिक्षक के रूप में नौकरी ली। उसके रवैये में कुछ ढिलाई हुई है, लेकिन वो बदला नहीं है। दिल्ली की यात्रा पर, वह एक लड़की को भारी बारिश में देखता है, कुछ बच्चों के साथ नृत्य करते हुए। उसे केवल गर्जन में उसकी एक झलक मिलती है और उसकी सुंदरता से वो मारा जाता है। बाद में, वह और उसके कॉलेज साथी एक और सहपाठी की शादी में भाग लेते हैं, जहां भाग्य से मैडी फिर उसे देखता है और जान जाता है कि उसका नाम रीना (दीया मिर्जा) है। मैडी उसके ओर गहराई से आकर्षित है और उसके बारे में और जानने की कोशिश करता है। हालांकि, जब वह मुम्बई में उसे देखता है तो भाग्य उन्हें दोबारा मिलाता है। जल्द ही वह जान जाता है कि रीना की शादी उसके बचपन के दोस्त और एनआरआई राजीव श्यामराव के साथ पक्की की गई है। मैडी यह भी जान जाता है कि रीना को नहीं पता कि राजीव कैसा दिखता है और राजीव अगले हफ्ते उससे मिलने के लिए आ रहा है।
मैडी, अब रीना के साथ प्यार में है और अपने प्यार को खोने के विचार से निराश है। अपने दोस्तों और विशेष रूप से अपने पिता (उर्फ डीडी) द्वारा प्रोत्साहित किये जाने पर मैडी राजीव होने का नाटक करने का फैसला करता है। समय सही होने पर वो उसे अपनी असली पहचान बताएगा। मैडी रीना को अपना प्यार दिखाता है और वे उन पांच दिनों में एक साथ अच्छा समय बिताते हैं। रीना को पहले वो केवल एक दोस्त के रूप में पसंद आया था, लेकिन अब वो भी उसके साथ प्यार में पड़ती है। सब कुछ ठीक होता है और जब रीना ने उससे अपना प्यार कबूल किया तो मैडी अपनी पहचान प्रकट करने का फैसला करता है। दुर्भाग्यवश इससे पहले, असली राजीव वापस आता है और रीना मैडी का राज खुलने से चौंक जाती है। रीना ने मैडी के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। मैडी रीना को अपने असली इरादों के बारे में बताने और मनाने की कोशिश करता है लेकिन वह उससे बात करने से इंकार कर देती है। निराश होकर मैडी ने असली राजीव को शादी से पीछे हटाने का फैसला किया।
मैडी यह देखकर चौंक गया कि राजीव उसके कॉलेज का प्रतिद्वंद्वी सैम है। सैम यह जानकर और भी परेशान है कि उसका ढोंग करने वाला वास्तव में कॉलेज से उसका पुराना प्रतिद्वंद्वी है जिससे उससे नफरत थी। राजीव का मानना है कि मैडी अपनी प्रतिद्वंद्विता के कारण इस सब में शामिल हो गया है। राजीव और रीना की शादी की तारीख तय की गई। यहाँ, मैडी अवसाद में जाता है और पीने लगता है। रीना भी उसके बिना कोई बेहतर नहीं है, क्योंकि उसे भूलना उसके लिये बहुत मुश्किल हो रहा है। हालांकि सैम और मैडी के बीच शत्रुता का नवीकरण हो गया है, लेकिन सैम ध्यान देता है कि रीना उससे शादी इसलिये कर रही है क्योंकि वह मैडी से बहुत नाराज है। आखिरकार, राजीव ने रीना से पूछा कि क्या वह उससे या मैडी से प्यार करती है। इस बीच, मैडी सैन फ्रांसिस्को, कैलिफ़ोर्निया जाने के लिए अपने वर्तमान नियोक्ता के प्रस्ताव को स्वीकार करने का फैसला करता है, जिसे उसने शुरुआत में अस्वीकार कर दिया था। जब राजीव को पता चलता है कि रीना अभी भी मैडी से प्यार करती है, तो वह उसे हवाई अड्डे पर ले जाता है। मैडी सोचता है कि राजीव एक बार फिर उसे दंडित करने आया है। राजीव ने रीना को मैडी को सौंप दिया, जिस पर दोनों एक-दूसरे के लिए अपनी भावनाओं को स्वीकार करते हैं। राजीव दिल से दुखी उन्हें अकेला छोड़ देता है। रीना और मैडी एक बार फिर एकजुट हो जाते हैं।
मुख्य कलाकार
आर॰ माधवन - माधव शास्त्री उर्फ मैडी
सैफ़ अली ख़ान - राजीव श्यामरव उर्फ सैम
दीया मिर्ज़ा - रीना मल्होत्रा
व्रजेश हीरजी - विक्की
तनाज़ कुर्रिम - श्रुति
अनुपम खेर - दीनदयाल
नवीन निश्चल - श्री मल्होत्रा
स्मिता जयकर - श्रीमती मल्होत्रा
हेमंत पाण्डे -
कबीर सदाना - मैडी का दोस्त
संगीत
गीत "सच कह रहा है दीवाना" और "ज़रा ज़रा महकता है" विशेष रूप से लोकप्रिय हुए थे। बाकी गीत भी प्रसिद्धि पाए थे। इस फिल्म के संगीतकार हैरिस जयराज ने तमिल संकरण में भी संगीत प्रदान किया था।
गीतों की सूची गायक समीर रहना है तेरे दिल में सोनू निगम, कविता कृष्णमूर्ति 5:07 हैरिस जयराज बोलो बोलो क्या बात हुई है शान 5:55 हैरिस जयराज ओह मामा मामा सोनू निगम 4:35 हैरिस जयराज ज़रा ज़रा महकता है बॉम्बे जयश्री 4:58 हैरिस जयराज दिल को तुमसे प्यार हुआ है रूप कुमार राठोड़ 5:31 हैरिस जयराज सच कह रहा है दीवाना केके 5:28 हैरिस जयराज कैसे मैं कहूँ तुझ से केके 1:04 हैरिस जयराज
अतिरिक्त गीत जो फिल्म में नहीं दिखाए गए गायक ना सोने का बंगला अनुराधा श्रीराम, केके 6:28 हैरिस जयराज चुराया चुराया प्रीति, पिंकी, शेखर रवजियानी 3:50 विशाल-शेखर तुझे देखा जब से शान, सुनिधी चौहान 5:23 आनन्द राज आनन्द सोनी सोनी सुखविंदर सिंह, वसुंधरा दास 5:39 आदेश श्रीवास्तव
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0299108 रहना है तेरे दिल में
श्रेणी:2001 में बनी हिन्दी फ़िल्म