Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बिन्दकी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बिन्दकी Bindki Bindki Road railway station (1).jpg बिन्दकी रेल स्टेशन बिन्दकी India Uttar Pradesh 26.026 80.580 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति ज़िला फतेहपुर ज़िला राज्य उत्तर प्रदेश देश 36926 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 212635 बिन्दकी (Bindki) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के फतेहपुर ज़िले में स्थित एक नगर है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975 राजनीति बिन्दकी विधानसभा निर्वाचनक्षेत्र भी है जहाँ से जय कुमार सिंह जैकी भाजपा के समर्थन से अपना दल (सोनेलाल)के विधायक हैं। पूर्व विधायक राजेन्द्र पटेल व सुखदेव प्रसाद वर्मा पास के गांव क्रमशः जहानपुर व सिकट्ठनपुर के रहने वाले हैं। अपना दल से जहानाबाद से विधायक व उ.प्र. सरकार में कारागार राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी इसी तहसील अंतर्गत ग्राम जद्दूपुर के रहने वाले हैं। बिन्दकी तहसील अंतर्गत स्थित ग्राम लहुरी सरांय के ही पूर्व विथायक व मंत्री नरेश उत्तम रहने वाले हैं जो कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। प्रसिद्ध व्यक्ति इसी बिन्दकी तहसील के सिजौला गाँव में कवि पंडित सोहन लाल द्विवेदी का जन्म हुआ था।जयंती पर विशेष : हारे मन में ऊर्जा भर देते थे राष्ट्रकवि सोहल लाल द्विवेदी, कैसा रहा उनका 83 वर्ष का सफर - Special story on 115th birth anniversary of national poet Sohanlal Dwivedi https://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-special-story-on-115th-birth-anniversary-of-national-poet-sohanlal-dwivedi-20087589.html 11 जून 2026 Jagran hi अन्य विवरण बिन्दकी मुगल मार्ग में फतेहपुर जिला मुख्यालय से २६ किमी दूर स्थित है एवं तहसील मुख्यालय है। यह एक नगरपालिका स्तर का नगर है। बिन्दकी प्रमुख तौर पर पीतल के बर्तनों तथा खेती की मशीनरी के निर्माण के लिये प्रसिद्ध है। बिन्दकी तहसील की भौगोलिक सीमा गंगा व यमुना नदी से मिलती है। बिन्दकी में पुलिस थाना/कोतवाली व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र है। यहीं पर परिवहन निगम का बस अड्डा है जहां से कानपुर, बांदा, फतेहपुर, जहानाबाद के लिये बसें चलती हैं। यहां पर बी. .एस.एन.एल.का टेलीफोन एक्सचेंज है। भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, बैंक आफ बड़ोदा, एच डी एफ सी बैंक, जिला सहकारी बैंक आदि बैंक स्थित हैं। यहां पर नगर पालिका परिषद है। करीब आठ गेस्ट हाउस हैं। पास से ही निचली गंगा नहर निकली है। दयानन्द इण्टर कालेज, नगर पालिका नेहरू इण्टर कालेज व सोहन लाल द्विवेदी राजकीय बालिका इण्टर कालेज यहां के पुराने इण्टर कालेज हैं। बिन्दकी क्षेत्र में मोर, कबूतर,फाख्ता,नीलकंठ,बगुला,सफेद बगुला,कौआ,कोयल,गौरैया,बया,कठफोड़वा,गरुण/चील्ह,गिद,मैना,उल्लू,तोता,मुर्गा,बाज,राम चिरैया, मुर्गी,खंजन,हुदहुद,टिटिहरी,तीतर,बटेर आदि पक्षी पाये जाते हैं। बिन्दकी के बराती नगर मुहल्ले में प्रसिद्ध शिक्षक संजय कुमार आर्य द्वारा विश्वविख्यात ब्लॉग प्राथमिक शैक्षिक खबर्स शिक्षा जगत की खबरों के बारे में जाना जाता है। तहसील बिंदकी मुख्यालय से ईशापुर की दूरी सड़क मार्ग से १३ किलोमीटर की है। यहां पहुँचने के कई मार्ग हैं किंतु ललौली मार्ग बाँदा रोड में भवानीपुर के पास से नेवाजीपुर रजबहा/माइनर की पटरी पर बने डीघ सम्पर्क मार्ग से गुलाबपुर,घेरवा व डीघ होते हुए आसानी से पहुँचा जा सकता है। यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य व पशु- पक्षी शांति व आनंद प्रदान कर पाने में सक्षम है। बिन्दकी से करीब सात किमी की दूरी पर स्थित ग्राम गुलाबपुर जो कि कोरवा का मजरा है, यहां होली के अवसर पर दो दिन होने वाला ड्रामा काफी फेमस है। इस गांव में परिषदीय प्राइमरी स्कूल है। इस गांव की सामाजिक समरसता बेजोड़ है। इस ग्राम के गंगासागर पटेल व अमर नाथ सिंह सबसे उम्रदराज ब्यक्ति हैं। गुलाबपुर के काफी लोग सरकारी व प्राइवेट जाब में हैं, जो कि पुलिस, सहकारिता, राजस्व, शिक्षा, रेलवे, थल सेना, वायु सेना, नैवी, ग्राम्य विकास, आयकर, सीएजी आदि विभागों में कार्यरत हैं। यहां पर एक प्राचीन मंदिर है व भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति भी स्थापित है। पूरे गांव का बिधुतीकरण हो चुका है। गांव में पांच कुयें व एक तालाब है परन्तु वाटर लेवल काफी नीचे चले जाने के कारण कुओंं में पानी नहीं है तथा घरों में पानी के लिये समरसेबल का प्रयोग होता है। पूरे गांव में खड़ंजा व आरसीसी रोड है। सिंचाई का कार्य ट्यूबवेल व नेवाजीपुर माइनर से होता है। करीब दो दर्जन ट्यूबवेल व एक दर्जन ट्रैक्टर हैं। कृषि व पशुपालन यहां के मुख्य ब्यवसाय हैं। पशुओं में भैंस,गाय व बकरी प्रमुख हैं। फसलों में गेहूं,धान,गन्ना,आलू,अरहर,सरसों,ज्वार,चना आदि प्रमुख हैं। गुलाबपुर में काफी बाग भी हैंं जिसमें आम,महुआ, नीम, यूकेलिप्टटस, सागौन, कटहल, नीबू, बांस, अमरुद, कैथा मुख्य रुप से पाये जाते हैं। इन्हें भी देखें फतेहपुर ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:फतेहपुर ज़िला श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर श्रेणी:फतेहपुर ज़िले के नगर