Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दीपक शर्मा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दीपक शर्मा 300px properties linked references P569 properties linked references linked P19 properties linked references edit linked P1477 properties linked references edit linked P2048 properties linked references edit linked P2048 properties linked references edit linked P27 properties linked references edit linked P69 properties linked references edit linked P108 properties linked references edit linked P25 properties linked references edit linked P22 properties linked references edit P570 properties linked references edit P20 properties linked references edit linked P172 properties linked references edit P102 properties references edit P1196 properties references edit P509 properties linked references edit linked P106 properties linked references edit linked P26 properties linked references edit linked P40 properties linked references edit linked P166 properties linked references edit linked P551 properties linked references edit linked P800 properties linked references edit linked P793 properties linked references edit linked P2218 properties linked references edit linked P140 property raw P109 properties linked references edit linked P856 properties linked references edit linked P7047 properties linked references edit linked P39 properties linked references edit linked P119 दीपक शर्मा (जन्म ३० नवंबर १९४६) हिन्दी की जानी मानी कथाकार हैं। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय से १९६८ में अँग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। उनकी पहली कहानी पंजाबी में अचतन चेती परौहना शीर्षक से १९७० में पंजाबी मासिक प्रीत-लड़ी में दीपक भुल्लर नाम से प्रकाशित हुई थी। पंजाबी और अंग्रेजी में भी कुछ और कहानियां उसी नाम से प्रकाशित हुईं। हिंदी में पहली कहानी कोलंबस अलविदा धर्मयुग के दिसंबर १९७९ अंक में उनके विवाहित नाम दीपक शर्मा से प्रकाशित हुई। व्यक्तिगत जीवन दीपक शर्मा के पिता इंजीनियर आल्हासिंह भुल्लर पाकिस्तान के लाहौर शहर के निवासी थे तथा माँ मायादेवी धर्मपरायण गृहणी थीं।सिंह विद्या बिंदु संस्मरण- जिन्हें नेपथ्य में रहना पसंद है नवंबर २००७ नया ज्ञानोदय नई दिल्ली ८४ १२ दिसंबर २००९ १९४७ में विभाजन के समय विस्थापित होकर वे पंजाब के अमृतसर शहर में आ बसे। दीपक शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा वहीं एलेक्जेंड्रा हाई स्कूल में हुई। १९६६ में गवर्नमेंट कालेज फार वीमेन, अमृतसर से ग्रेजुएट होने के बाद उन्होंने चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य से एम.ए. किया और कुछ वर्ष तक पंजाब शिक्षा सेवा के अंतर्गत अमृतसर के एक सरकारी कालेज में अध्यापन किया। १९७२ में उनका विवाह भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री प्रवीण चंद्र शर्मा से हुआ। १९७८ में उन्होंने लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के स्नातकोत्तर अंग्रजी विभाग में प्राध्यापक के रूप मेे कार्य प्रारंभ किया और वहीं से अध्यक्षा एवं रीडर पद से सेवा निवृत्त हुईं। संप्रति वे अपने पति के साथ लखनऊ में रहती हैं। पुत्र शाश्वत मुंबई में पत्नी शिल्पा और पुत्री अनुषा के साथ रहते हैं। प्रकाशित कृतियाँ २०२५ तक उनके २५ कहानी संग्रह प्रकाशित हुए हैं- १. हिंसाभास (१९९३) किताबघर, दिल्ली, २. दुर्ग-भेद (१९९४) किताबघर, दिल्ली, ३. रण-मार्ग (१९९६) किताबघर, दिल्ली, ४. आपद-धर्म (२००१) किताबघर, दिल्ली, ५. रथ-क्षोभ (२००६) किताबघर, दिल्ली, ६. तल-घर (२०११) किताबघर, दिल्ली, ७. परख-काल (१९९४) सामयिक प्रकाशन, दिल्ली, ८. उत्तर-जीवी (१९९७) सामयिक प्रकाशन, दिल्ली, ९. घोड़ा एक पैर (२००९) ज्ञानपीठ प्रकाशन, दिल्ली, १०. बवंडर (१९९५) सत्येन्द्र प्रकाशन, इलाहाबाद, ११. दूसरे दौर में (२००८) अनामिका प्रकाशन, इलाहाबाद, १२. लचीले फ़ीते (२०१०) शिल्पायन, दिल्ली, १३. आतिशी शीशा (२०००) आत्माराम एंड सन्ज़, दिल्ली, १४. चाबुकसवार (२००३) आत्माराम एंड सन्ज़, दिल्ली, १५. अनचीता (२०१२) मेधा बुक्स, दिल्ली, १६. ऊँची बोली (२०१५) साहित्य भंडार, इलाहाबाद, १७. बाँकी (२०१७) साहित्य भारती, इलाहाबाद, १८. स्पर्श रेखाएं (२०१७) अमन प्रकाशन, कानपुर, १९. उपच्छाया (२०१९) अमन प्रकाशन, कानपुर, २०. दम-ब-दम (२०२१) वनिका प्रकाशन, दिल्ली, २१. पिछली घास (२०२१) रश्मि प्रकाशन, लखनऊ, २२. नीली गिटार (२०२२) संभावना प्रकाशन, हापुड़, २३. चुनिंदा कहानियां (२०२३) , पुस्तकनामा, गाज़ियाबाद, २४. कहन- सुनन (२०२५) वनिका प्रकाशन, दिल्ली, २५. ईंधन की कोठरी (२०२५) अनामिका प्रकाशन, इलाहाबाद पुरस्कार व सम्मान वर्ष २०२१ में उन्हें उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा साहित्य भूषण सम्मान प्रदान किया गया। समालोचना समाज के उपेक्षित वर्ग पर तीखी नज़र रखने वाली दीपक शर्मा नपे-तुले शब्दों में इतना व्यापक परिवेश, इतनी व्यापक संवेदनाएँ और ऐसी चुनी हुई शब्द संरचना प्रस्तुत करती हैं जो समसामयिक लेखकों में उनकी अलग पहचान बनाती है।http://www.abhivyakti-hindi.org/lekhak/d/deepak_sharma.htm दीपक शर्मा १२ दिसंबर २००९ एचटीएमएल अभिव्यक्ति https://web.archive.org/web/20100613004213/http://abhivyakti-hindi.org/lekhak/d/deepak_sharma.htm 13 जून 2010 dead उनके पात्र अशांत, पीड़ित, समाज द्वारा ठुकराए हुए लोग हैं। उनकी कहानियों का कटु यथार्थ चौंकाता है, प्रश्न छोड़ता है और सोचने के लिए विवश करता है। पर उनके कथन में सादगी है। कहीं कहीं वायवीय शब्दजाल आते हैं पर वे उस परिस्थिति के परिणाम हैं जहाँ पात्र स्वयं उस उस वायवीयता में उलझा होता है।सिंह विद्या बिंदु संस्मरण- जिन्हें नेपथ्य में रहना पसंद है नवंबर २००७ नया ज्ञानोदय नई दिल्ली ८३ १२ दिसंबर २००९ उनकी कहानियों में विविध भंगिमाएँ हैं जो संवेदनात्मक गहराई के साथ आकार लेती हैं। रिश्तों के आपसी तालमेल और तनाव दोनो को वे एक सी सहजता के साथ चित्रित करती हैं। वे विवादात्मक मुद्दों को अतीव शालीनता से निभाती हैं, दोनो पक्षों को ईमानदारी के साथ सामने रखती हैं और अपनी राय दिये बिना सिरे को पाठक के निर्णय के लिए खुला छोड़ देती हैं। निर्मल वर्मा ने उनके विषय में एक स्थान पर लिखा है कि उनकी कहानियाँ विस्मित करती है। बहुत सारे सामाजिक पक्ष जो हिंदी लेखन में अछूते हैं उन्हें दीपक शर्मा लगातार अपनी कहानियों का विषय बनाती रही हैं।विमल गंगा प्रसाद दीपक शर्मा की कहानियों पर बहस होनी चाहिए नवंबर २००७ नया ज्ञानोदय नई दिल्ली ७८ १२ दिसंबर २००९ सन्दर्भ श्रेणी:हिन्दी कथाकार श्रेणी:हिन्दी गद्यकार श्रेणी:1946 में जन्मे लोग श्रेणी:पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के पूर्व छात्र-छात्राएँ