Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारत २००९

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितंबर अक्टूबर नवंबर 9 नवंबर- लंदन में आयोजित समारोह में पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के 'अतुल्य भारत अभियान' को विश्व यात्रा पुरस्कार प्रदान किया गया है। 11 नवंबर- भारत की कैबिनेट ने डिजिटल केबल टीवी प्रसारण को मंजूरी दे दी। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान 'फयान' के कारण महाराष्ट्र में नौ लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग बेघर हो गए। गोवा तट के पास अरब सागर में दो ट्रालर डूब गए और चालक दल के 39 सदस्यों के साथ आठ अन्य लापता हैं। 12 नवंबर- आतंकवादियों द्वारा भारत में हमले के लिए शिकागों के निवासी डेविड कोलमैन हेडली के उपयोग के बाद वाशिंगटन स्थित भारतीय दुतावास ने पाकिस्तान में जन्मे अमेरीकी नागरिकों के लिए वीजा नियम कडा कर दिया है और अब उनपर नई दिल्ली में फैसला किया जाएगा। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में बदलाव और इसमें चयनित अधिकारियों की पदोन्नति और प्रारंभिक वर्षो के कामकाज पर नजर रखे जाने संबंधी सिफारिशें की गई है। भारतीय चुनाव आयोग ने लिंग के विकल्पों में अन्य वर्ग को शामिल किया है। इससे किन्नरों और समलैंगिकों को अपना लिंग वर्ग अब पुरूष या स्त्री लिखने की बाध्यता नहीं होगी। चूरू के सीजेएम कोर्ट की न्यायधीश उर्मिला वर्मा ने स्टांप घोटाला व धोखाधड़ी के अलग-अलग प्रकरण की सुनवाई करते हुए गुरुवार को दिए गए निर्णय में मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को सात-सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। उड़ीसा के मलकानगिरि जिले में एमवी 66 गांव के पास माओवादी द्वारा आज किये गये एक बारूदी सुरंग विस्फ़ोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ़) के एक उप कमांडेंट भूपेंद्र सिंह और दो जवान नरेन्द्र कुमार और सुनील कुमार शहीद हो गये। दिल्ली मेट्रो की 13.1 किलोमीटर लंबे यमुना बैंक-नोएडा खंड पर मेट्रो सेवा प्रारंभ हो गई। इस खंड पर दस स्टेशन, दिल्ली में अक्षरधाम, मयूर विहार और मयूर विहार एक्सटेंशन तथा उत्तर प्रदेश में न्यू अशोक नगर., नोएडा सेक्टर 15, सेक्टर 16, सेक्टर 18, बोटानिकल गार्डन, गोल्फ कोर्स और नोएडा सिटी सेंटर पड़ते हैं। 13 नवंबर रात करीब 1:30 बजे जयपुर से 40 किमी दूर बांसखो क्रासिंग पर जोधपुर से दिल्ली जा रही मण्डोर एक्सप्रेस के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे 8 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए। ]]- पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अगले सत्र से मैट्रिक की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए पंजाबी, अंग्रेजी, गणित व विज्ञान में पास होना अनिवार्य कर दिया है। इससे पहले पंजाबी के अलावा अन्य किसी भी तीन विषय में पास होना जरूरी था। इसरो के वैज्ञानिकों को चांद पर छोटे चुंबकीय क्षेत्र (मिनी-मैग्नेटोस्फीयर) होने का पता चला है। 14 नवंबर भारत के दूसरे सबसे बड़े चीनी उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों ने किसानों को गन्ने के लिए 180 रुपये प्रति क्विंटल का रेट देने की घोषणा की है। राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल द्वारा 29वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के उद्घाटन के साथ ही राजधानी में 14 दिनों तक चलने वाले व्यापारिक महाकुंभ का शुभारंभ हो गया। सूचना-प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्रालय ने ऐसेंच्यूर कंपनी को सवा लाख ग्रामीण डाकघरों को कंप्यूटरीकृत करने संबंधी कार्ययोजना तैयार करने का जिम्मा सौंपा है। बिहार और झारखंड को दहलाने वाला बारूद माफिया सुबोध को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास को नाकाम बनाते हुए भारतीय सेना ने पांच आतंकवादियों को ढेर कर दिया। नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी सेंटर द्वारा किए गए एक सर्वे के अनुसार ऐतिहासिक किलों के लिए मशहूर राजस्थान का उदयपुर, पसंदीदा पर्यटन स्थल के मामले में दुनिया के प्रसिद्ध 133 स्थलों में 19वां तथा भारत का पहला शहर है। 15 नवंबर दिल्ली की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रतिभा रानी ने 65 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक पी सी गुप्ता को 12 वर्ष पूर्व अपने सेवा काल के दौरान एक छात्र को निर्वस्त्र कर परेड कराने के लिए पीड़ीत छात्र को एक लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने अमेरिका और यूरोप की तर्ज पर विशेषीकृत कंप्यूटर ईमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) का गठन किया है। यह टीम साइबर अपराधों की जांच में तीव्रता सुनिश्चित करने में मदद देगी और विभिन्न तरह के साइबर संबंधी मामलों में किसी साइट को ब्लॉक करना, उसके प्रसारण पर नियंत्रण रखना आदि कार्रवाई करेगी। 16 नवंबर आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिला स्थित नारायणपुरम गांव के दाचेपल्ली ब्लॉक में सिलिंडर विस्फोट से फैली आग से बी. कोटेश्वर राव के मकान में रखी जिलेटिन की छड़ों में विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। जम्मू कश्मीर के रामगढ़ में आतंकवादियों द्वारा एक वाहन पर घात लगा कर किए गए विस्फोट में बीएसएफ (जम्मू) के उपमहानिरीक्षक ओपी कंवर शहीद हो गए और दो जवान घायल हो गए। रायपुर के नंदनवन चिडियाघर में पिकनिक मनाने आए संतोषीनगर क्षेत्र में रहने वाले असीम मलिक की तीन वर्षीय बेटी सपना का हाथ शेर ने चबा लिया। उत्तराखंड में ऋषिकेश में भ्रमण करने आई एक जर्मन महिला एंजलिना सूप्रनो ने लक्ष्मणझूला थाना में दो इजराइली युवकों पर नहाते समय फोटो खीचने की शिकायत दर्ज कराई है। दिसंबर संबंधित लेख २००९ २००९ (खेल जगत) २००९ (विश्व) श्रेणी:2009