411 REFERENCE · Wikipedia
2017 दक्षिण एशिया बाढ़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|राहत कार्य में जुटा भारतीय वायुसेना का हेलिकाप्टर
2017 में अत्यधिक मानसून की बारिश के कारण दक्षिण एशियाई देशों भारत, नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान में 4.1 करोड़ लोग विस्थापित हुए। कई हेक्टेयर कृषि भूमि बर्बाद हो गई। अकेले भारत में 600 लोगों की और कुल 1,200 लोगों की मौत हो गई।
परिचय
मानसूनी वर्षा दक्षिण एशिया में हर वर्ष जून से सितम्बर के बीच आती है। यह इलाके के कई किसानों के लिये सिंचाई का मुख्य स्रोत है और इन देशों में अच्छी वर्षा बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन 2017 का मानसून अनियमित रहा और कई जगह भारी वर्षा के कारण नदियाँ उफान पर आ गई। इन इलाकों में अभी तक 1,200 लोगों की मौत हो चुकी है और कई हेक्टेयर कृषि भूमि बर्बाद हो चुकी है।दक्षिण एशिया में बाढ़ का कहर, अब तक 1200 लोगों की मौत https://www.patrika.com/asia-news/floods-in-south-asia-so-far-1200-deaths-1748767/ राजस्थान पत्रिका 5 सितम्बर 2017 25 अगस्त 2017 https://web.archive.org/web/20170905232022/https://www.patrika.com/asia-news/floods-in-south-asia-so-far-1200-deaths-1748767/ 5 सितंबर 2017 live यूनिसेफ के अनुसार 4.1 करोड़ लोग अपने क्षेत्र से विस्थापित हो गए जिसमें से अकेले 3.21 करोड़ भारत से है।दक्षिण एशिया में बाढ़ से 4.1 करोड़ लोग प्रभावित, स्थिति खराब हो सकती है : संयुक्त राष्ट्र https://khabar.ndtv.com/news/india/4-1-core-people-affected-from-flood-in-south-asia-1741919 एनडीटीवी इंडिया 5 सितंबर 2017 25 अगस्त 2017 https://web.archive.org/web/20170905231554/https://khabar.ndtv.com/news/india/4-1-core-people-affected-from-flood-in-south-asia-1741919 5 सितंबर 2017 dead
प्रभावित देश
बांग्लादेश
1 सितम्बर को आईएफ़आरसी और आरसीएस ने इसे चार सदियों का सबसे खतरनाक बाढ़ कहा है। जिसने बांग्लादेश के एक तिहाई भाग को अपने चपेट में ले लिया है। इस बाढ़ से उत्तरी, उत्तर-पूर्वी इलाका सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। चक्रवात जिस समय सबसे ज्यादा ताकतवर था, उस दौरान कई सप्ताह में लगातार गिरने वाला पानी कुछ ही घंटों में गिर गया।स्टीव जॉर्ज A third of Bangladesh under water as flood devastation widens http://www.cnn.com/2017/09/01/asia/bangladesh-south-asia-floods/index.html 4 सितम्बर 2017 सीएनएन 1 सितम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20190510085451/https://www.cnn.com/2017/09/01/asia/bangladesh-south-asia-floods/index.html 10 मई 2019 live इसके बाद आगे भी बारिश के जारी रहने और बाढ़ आने की संभावना है। इन प्रभावित जगहों में देश की राजधानी, ढाका भी शामिल है। यूनिसेफ के अनुसार इसके कारण लगभग साठ लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसके 85 लाख तक बढ़ने की संभावना है।http://reliefweb.int/report/bangladesh/unicef-bangladesh-humanitarian-situation-report-monsoon-floods-01-sept-2017 Bangladesh Humanitarian Situation Report (Monsoon Floods) UNICEF 1 सितम्बर 2017 4 सितम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20170904083756/http://reliefweb.int/report/bangladesh/unicef-bangladesh-humanitarian-situation-report-monsoon-floods-01-sept-2017 4 सितंबर 2017 live इसके कारण लगभग सात लाख घर तबाह हो गए।
इस बाढ़ के कारण लगभग 140 लोगों की मौत हो गई और पचास हजार लोगों को अपने जगहों से हटाया गया है।Wright Rebecca McKirdy Euan Bodies of 20 Rohingya Muslims pulled from river on Bangladesh border http://www.cnn.com/2017/08/31/asia/myanmar-bangladesh-rohingya-bodies/index.html 4 सितम्बर 2017 सीएनएन 31 अगस्त 2017 https://web.archive.org/web/20190510085255/https://www.cnn.com/2017/08/31/asia/myanmar-bangladesh-rohingya-bodies/index.html 10 मई 2019 live
भारत
2017 बिहार बाढ़ 2017 गुजरात बाढ़
भारत के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी वर्षा के कारण भूस्खलन से 50 से अधिक लोग मारे गए।भारत, नेपाल और बांग्लादेश में बाढ़ का प्रकोप http://www.dw.com/hi/%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4-%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B2-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A2%E0%A4%BC-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%AA/g-40324170 डॉयचे वेले 5 सितम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20170905185117/http://www.dw.com/hi/%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4-%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B2-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A2%E0%A4%BC-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%AA/g-40324170 5 सितंबर 2017 live बिहार में बाढ़ से 400 से अधिक लोग मारे गए।क्या बिहार की बाढ़ के लिए नेपाल जिम्मेदार है? http://www.bbc.com/hindi/india-41070402 बीबीसी हिन्दी 5 सितम्बर 2017 28 अगस्त 2017 https://web.archive.org/web/20170901012811/http://www.bbc.com/hindi/india-41070402 1 सितंबर 2017 live गुजरात राज्य में 25,000 से ज्यादा लोग बेघर हुए और 70 लोगों की मौत हो गई।बाढ़ ने ली 75 लोगों की जान http://www.dw.com/hi/%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A2%E0%A4%BC-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%B2%E0%A5%80-75-%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A8/a-39839392 डॉयचे वैले 5 सितम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20170905190428/http://www.dw.com/hi/%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A2%E0%A4%BC-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%B2%E0%A5%80-75-%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A8/a-39839392 5 सितंबर 2017 live उत्तर-पूर्वी राज्य असम में बाढ़ से 10 लाख से ज्यादा लोग बेघर हुए और 61 लोगों की मौत हो गई। काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भी बाढ़ से प्रभावित रहा और कई जीव मारे गए।असम में बाढ़ से हालात खराब, 61 की मौत, 10 लाख से ज्यादा प्रभावित https://khabar.ndtv.com/news/india/61-killed-in-assam-1725563 एनडीटीवी इंडिया 5 सितम्बर 2017 17 जुलाई 2017 https://web.archive.org/web/20170905183506/https://khabar.ndtv.com/news/india/61-killed-in-assam-1725563 5 सितंबर 2017 dead 104 जानवरों सहित लुप्तप्राय एक सींग वाले गैंडे के कई शावक मारे गए और कई जीवों ने पहाड़ी कार्बी आंगलोंग जिले की ओर रुख किया।असम: बाढ़ से काजीरंगा पार्क में 58 जानवर मरे http://www.bbc.com/hindi/india-40607003 बीबीसी हिन्दी 5 सितम्बर 2017 14 जुलाई 2017 https://web.archive.org/web/20170905201330/http://www.bbc.com/hindi/india-40607003 5 सितंबर 2017 live पश्चिम बंगाल राज्य में 39 लोगों की मौत हो गई और 27 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए।पश्चिमी बंगाल में बाढ़ का कहर जारी, मृतकों की संख्या 39 हुई https://khabar.ndtv.com/news/india/39-killed-in-west-bengal-flood-1731693 एनडीटीवी इंडिया 5 सितम्बर 2017 1 अगस्त 2017 https://web.archive.org/web/20170905225855/https://khabar.ndtv.com/news/india/39-killed-in-west-bengal-flood-1731693 5 सितंबर 2017 dead
अगस्त 2017 में मुम्बई में भी भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए। 2005 मुंबई बाढ़ के बाद पहली बार इतनी बारिश शहर में हुई। भिंडी बाजार में सौ साल पुरानी इमारत ढह गई जिससे 10 लोगों की मीत हो गई।मुंबई : भिंडी बाजार में इमारत ढही, 10 की मौत, अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका http://punjabkesari.com/country/maharastra/immediate-collapse-in-bhindi-market-in-mumbai-many-people-feared-trapped/ पंजाब केसरी 5 सितम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20170905091937/http://punjabkesari.com/country/maharastra/immediate-collapse-in-bhindi-market-in-mumbai-many-people-feared-trapped/ 5 सितंबर 2017 dead
नेपाल
नेपाल में 24 अगस्त तक बाढ़ से 143 लोगों की मौत हो गई। इसके कारण 17 लाख लोग प्रभावित हुए और 4 लाख, 61 हजार लोगों को मजबूरी में अपने घर से दूर जाना पड़ा। इस बाढ़ से लगभग 34 हजार घर बह गए और एक हजार घर तबाह हो गए।नेपाल: बाढ़-भूस्खलन से अब तक 120 की मौत, 35 लापता, बचाव कार्य जारी http://www.amarujala.com/india-news/nepal-floods-landslide-killed-120-people-35-missing अमर उजाला 5 सितम्बर 2017 17 अगस्त 2017 https://web.archive.org/web/20170906034853/http://www.amarujala.com/india-news/nepal-floods-landslide-killed-120-people-35-missing 6 सितंबर 2017 live
पाकिस्तान
31 अगस्त को पाकिस्तान के कराची शहर में मानसूनी बारिश के कारण 130 मिलीमीटर तक वर्षा हुई थी, इस कारण शहर में बाढ़ आ गया। इस बाढ़ ने 23 लोगों की जान ले ली, जिसमें सात बच्चे थे। इन लोगों के मरने का सबसे बड़ा कारण बिजली लगना था, बाकियों की मौत इमारत के टुकड़े गिरने से या पानी में डूबने से हुई। सिन्ध के कश्मोरे और जम्शोरों जिले में दो और लोगों की मौत हुई।इम्तियाज़ अली हानिफ समून, असीम खान 23 killed as monsoon rains lash Karachi https://www.dawn.com/news/1355132 4 सितम्बर 2017 डॉन 31 अगस्त 2017 https://web.archive.org/web/20190326080000/https://www.dawn.com/news/1355132 26 मार्च 2019 liveSeven children among 23 killed as downpour cripples life in Karachi https://www.dawn.com/news/1355236 4 सितम्बर 2017 डॉन 1 सितम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20190225220813/https://www.dawn.com/news/1355236 25 फ़रवरी 2019 live
बाढ़ आने से लगभग सप्ताह भर पहले 21 और 22 अगस्त को कराची में लगभग 41 मिलीमीटर की बारिश हुई थी। बचाव कार्य में लगे लोगों के अनुसार वहाँ बारिश से जुड़ी घटनाओं की वजह से 19 लोगों की मौत हो गई, जिसमें मौत के कारणों में बिजली लगना, पेड़ का उखड़ना, बोर्ड गिरना आदि शामिल है।19 die as rain wreaks havoc on Karachi https://www.dawn.com/news/1353252 4 सितम्बर 2017 डॉन 23 August 2017 https://web.archive.org/web/20181125081740/https://www.dawn.com/news/1353252 25 नवंबर 2018 live
सन्दर्भ
3
श्रेणी:2017 में भारत में आई आपदा