Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भैंसरोली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नवम्बर 2020 अंगूठाकार|हिमांशु यादव, न्यूज एंकर भैंसरोली गांव मैनपुरी जिले की ग्राम पंचायत है, जो भोगांव विधानसभा क्षेत्र में आता है। भैंसरोली गांव का वैसे तो कोई खास इतिहास नहीं है लेकिन इस गांव की नजदीकी बौद्ध तीर्थस्थली संकिसा से होने की वजह से महत्व बढ़ जाता है। भैंसरोली के स्व. पंडित लज्जाराम जी सबसे प्रितिष्ठित व्यक्ति माने जाते रहे हैं। इसके अलावा स्व. कृष्ण मुरारी लाल सक्सेना जी के ताल्लुक भी उन्हे काफी प्रितिष्ठित बनाते हैं। कृष्ण मुरारी लाल सक्सेना जी को कई भाषाओं का ज्ञान था, जिसमे उर्दू, फारसी और अंग्रेजी शामिल थीं। गांव के कई लोग सरकारी सेवाओं में हैं। जिनमें अजब सिंह यादव भी प्रमुख हैं। इसके अलावा गांव के कई युवा अलग-अलग क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं। जिनमें देश के पहले विकलांग पत्रकार का नाम भी शामिल है। जिसने ऑल इंडिया रेडियो दिल्ली से अपने समाचार वाचन की शुरूआत की और दिल्ली के दूरदर्शन से समाचार वाचक का काम शुरू किया। इस युवा का नाम हिमांशु यादव है जो मौजूदा वक्त में बीबीसी हिंदी/ अंग्रेजी के लिए काम कर रहे हैं। हिमांशु ने देश के तमाम प्रितिष्ठित समाचार पत्रों और समाचार चैनल्स में काम किया है। हिमांशु ने जी न्यूज, इंडिया न्यूज, इंडिया वॉयस, सुदर्शन न्यूज, श्री न्यूज, जनता टीवी, टीवी100, सहारा समय जैसे समाचार चैनलों के साथ काम किया है। हिमांशु के नाम से दिल्ली में भी गांव को पहचान मिली जब दिल्ली में भारत सरकार की तरफ से उनको देश के पहले विकलांग पत्रकार के तौर पर सम्मान दिया गया। इस मौके पर उन्होंने अपने नाम के आगे हिमांशु भैंसरोली वाले लिखा और सबको गांव के बारे में बताया। सामाजिक तानाबान गांव में यादव और ब्राह्मणों की आबादी सबसे ज्यादा है। इसके बाद शाक्य, जाटव, तेली, धोवी, कठेरिया और मुस्लिम, नाई समुदाय के लोग भी रहते हैं। यहां की कुल आबादी करीब 5069 है। जिसमें 45.5% फीसदी महिलाएं रहती है, जिनकी संख्या करीब 2307 हैं