411 REFERENCE · Wikipedia
पश्चिमी क्षेत्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|पहली सदी ईसा-पूर्व में चीनी दृष्टिकोण से पश्चिमी क्षेत्रों का नक़्शा
पश्चिमी क्षेत्र या षीयू (चीनी भाषा: 西域) तीसरी सदी ईसा-पूर्व से आठवी सदी ईसवी तक लिखे गए चीनी ग्रंथों में मध्य एशिया को कहा जाता था। कभी-कभी भारतीय उपमहाद्वीप और मध्य पूर्व के क्षेत्र को भी इसमें शामिल किया जाता था। व्यापार के लिए ऐतिहासिक रेशम मार्ग इन्हीं क्षेत्रों से होकर गुज़रता था। चीन में तंग राजवंश के काल के दौरान प्रसिद्ध यात्री ह्वेन त्सांग इसी क्षेत्र में दाख़िल हुआ, जिसमें उसने भारत को भी सम्मिलित किया। अपनी वापसी पर उसने "पश्चिमी क्षेत्र का महान तंग वर्णन" नामक ग्रन्थ लिखा।
इन्हें भी देखें
ह्वेन त्सांग
पश्चिम की यात्रा
मध्य एशिया
भारतीय उपमहाद्वीप
चीन के राजवंश
श्रेणी:चीन का इतिहास
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना