411 REFERENCE · Wikipedia
वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय विधा धर्मेण शोभते 1992 सार्वजनिक बिहार के राज्यपाल शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी आरा
वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना 22 अक्टूबर 1992 को बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 [1992 के संशोधन अधिनियम 9 के रूप में] के तहत आरा में मुख्यालय के साथ की गई थी। इसका नाम प्रसिद्ध राष्ट्रीय नायक और 1857 के प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी कुँवर सिंह के नाम पर रखा गया है।
यह उच्च शिक्षा आयोग (U.G.C) अधिनियम की धारा 2(f) के तहत मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल है। इसके सभी 17 संघटित महाविद्यालय और एक संबंधित महाविद्यालय को उच्च शिक्षा आयोग से वित्तीय सहायता प्राप्त होती है क्योंकि वे पूर्व में मगध विश्वविद्यालयमगध विश्वविद्यालय, बोधगया, बिहार के संघटित / संबंधित महाविद्यालय होते थे।
शैक्षणिक
विश्वविद्यालय भौतिकी, रसायन शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, जीवविज्ञान, गणित, कंप्यूटर विज्ञान, वाणिज्य, इतिहास, अर्थशास्त्र, प्रबंधन, कानून, समाजशास्त्र, भूगोल आदि के क्षेत्रों में शिक्षा और अधिगम का आयोजन करता है। यह स्थानीय रूप में कॉलेजों और संस्थानों के साथ संबद्धता के साथ आदान-प्रदान कार्यक्रम भी चलाता है जो राज्य के आस-पास में स्थित हैं।
कालेज
इसका अधिकार क्षेत्र चार जिलों भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास तक फैला हुआ है। []
संबद्ध महाविद्यालय
सुमित्रा महिला कॉलेज डुमरांव
केके मंडल कॉलेज,बक्सर
पीसी कॉलेज,बक्सर
टीएसआईएम कॉलेज, आरा, भोजपुर
जन सहकारी महाविद्यालय (बाराप), गड़हनी भोजपुर
संघटक महाविद्यालय
वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालय []
हरप्रसाद दास जैन कॉलेज, आरा
महाराजा कॉलेज, आरा
एसबी कॉलेज, आरा
जगजीवन कॉलेज, आरा
एमएम महिला कॉलेज, आरा
एमवी कॉलेज,बक्सर
डीके कॉलेज, डुमरांव
शेरसाह कॉलेज, सासाराम
एसपी जैन कॉलेज, सासाराम
रोहतास महिला कॉलेज, सासाराम
श्री शंकर कॉलेज, सासाराम
एएस कॉलेज, बिक्रमगंज
जेएलएन कॉलेज, डेहरी-ऑन-सोन
एसएन कॉलेज, शाहमल खैरादेव
महिला कॉलेज, डालमियानगर
एसवीपी कॉलेज, भभुआ
ग्राम भारती कॉलेज, रामगढ़
उल्लेखनीय पूर्व छात्र
पवन सिंह (भोजपुरी गायक और अभिनेता)August 2023
संदर्भ
श्रेणी:भोजपुर जिला, बिहार
श्रेणी:बिहार में विश्वविद्यालय और कॉलेज