411 REFERENCE · Wikipedia
क्लैमिडियाए
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
यदि आप इस से मिलते-जुलते नाम के यौन रोग के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं तो क्लैमिडिया संक्रमण का लेख देखें
ChlamydiaTrachomatisEinschlusskörperchen.jpg क्लैमिडिया ट्रेकोमैटिस (Chlamydia trachomatis) बैकटीरिया (Bacteria) क्लैमिडियाए (Chlamydiae) गैरिटी व होल्ट, 2012 क्लैमिडियाए (Chlamydiae) गुप्ता इत्यादि, 2016 गण व कुल
क्लैमिडियेलीस (Chlamydiales)
क्लैमिडियेसी (Chlamydiaceae)
Candidatus Clavichlamydiaceae
Parachlamydiales
Criblamydiaceae
Parachlamydiaceae
Simkaniaceae
Waddliaceae
Candidatus Piscichlamydia
Candidatus Actinochlamydiaceae
Candidatus Parilichlamydiaceae
Candidatus Rhabdochlamydiaceae
क्लैमिडियाए (Chlamydiae) ग्राम-ऋणात्मक बैक्टीरिया का एक प्रमुख जीववैज्ञानिक संघ और वर्ग है। इसकी सदस्य जातियाँ बहुत विविध हैं, लेकिन सभी सुकेन्द्रिक (युकैरियोट) कोशिकाओं में संक्रमण कर के उनके भीतर ही बढ़ती हैं। कुछ जातियाँ मानवों और अन्य प्राणियों में रोगजनक हैं, जबकि अन्य प्रोटोज़ोआ में सहजीवी हैं। इनका आकार बहुत छोटा होता है, कई वायरस जितना या उस से भी कम। Ryan KJ, Ray CG (editors) Sherris Medical Microbiology https://archive.org/details/sherrismedicalmi0000unse_q1i3 4th 463–70 McGraw Hill 2004 0-8385-8529-9Joseph SJ etal 2015 Chlamydiaceae genomics reveals interspecies admixture and the recent evolution of Chlamydia abortus infecting lower mammalian species and humans Genome Biol Evol 7 11 3070–3084 10.1093/gbe/evv201 .Tan, Ming; Sixt, Barbara S.; Siegl, Alexander; Müller, Constanze; Watzka, Margarete; Wultsch, Anna; Tziotis, Dimitrios; Montanaro, Jacqueline; Richter, Andreas; Schmitt-Kopplin, Philippe; Horn, Matthias (2013). "Metabolic Features of Protochlamydia amoebophila Elementary Bodies – A Link between Activity and Infectivity in Chlamydiae". PLoS Pathogens. 9 (8): e1003553. doi:10.1371/journal.ppat.1003553. ISSN 1553-7374.
क्लैमिडियाए विश्व में यौनरोगों के सबसे बड़े कारकों में से एक है, और अमेरिका में प्रतिवर्ष 28.6 लाख क्लैमिडिया संक्रमण का अनुमान है। इनमें से अधिकांश की चिकित्सा सरल होती है लेकिन उपचार न करने पर अन्धता जैसी गम्भीर स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। क्लैमिडियाए के जीव केवल कोशिकाओं में ही सक्रीय होते हैं और उनमें इन्हें रसधानी (vacuole) या अंतर्विष्ट पिण्डो (inclusion body) में देखा जाता है। कोशिकाओं से बाहर इन्हें उगाया नहीं जा सकता।Kuo C-C, Horn M, Stephens RS (2011) Order I. Chlamydiales. In: Bergey’s Manual of Systematic Bacteriology, vol. 4, 2nd ed. pp. 844-845. Eds Krieg N, Staley J, Brown D, Hedlund B, Paster B, Ward N, Ludwig W, Whitman W. Springer-: New York.
इन्हें भी देखें
क्लैमिडिया
क्लैमिडिया संक्रमण
अविकल्पी कोशिकान्तरिक परजीवी
सन्दर्भ
*
श्रेणी:रोगकारक बैक्टीरिया
श्रेणी:बैक्टीरिया संघ
श्रेणी:बैक्टीरिया वर्ग