411 REFERENCE · Wikipedia
अल्काटेल मोबाइल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Alcatel logo 2016.svg नोकिया मोबाइल फ़ोन 1991 फ़्रांस (मूल रूप से) विश्वभर alcatelmobile.com अल्काटेल
अल्काटेल एक फ़्रांसीसी मोबाइल फ़ोन ब्राण्ड है, जिसका स्वामित्व फ़िनलैंड की दूरसंचार कंपनी नोकिया के पास है और जिसे चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी टीसीएल टेक्नोलॉजी लाइसेंस के तहत उपयोग करती है। इस ब्राण्ड की शुरुआत फ़्रांसीसी समूह अल्काटेल ने 1991 में की थी। उस समय इसे अल्काटेल वन टच के नाम से जाना जाता था। 2005 में इसका लाइसेंस टीसीएल को दिया गया, जो अब तक अल्काटेल-ल्यूसेंट और बाद में नोकिया से अधिकार लेकर मोबाइल फ़ोन और अन्य उपकरण बनाता आ रहा है।http://nokiamob.net/2017/03/15/nokia-owns-the-alcatel-brand-tcl-license-expires-in-2024/ Nokia owns the Alcatel brand, TCL license expires in 2024 15 मार्च 2017 Nokiamob 22 फ़रवरी 2018
ब्राण्ड और कंपनी का इतिहास
अल्काटेल/सीजीई ने 1980 के दशक में फ़्रांस के एनालॉग नेटवर्क पर अपना पहला सेलुलर फ़ोन लॉन्च किया। 1996 तक कंपनी ने लगभग दस लाख मोबाइल हैंडसेट बेचे।http://www.alcatel.com/news/pressrel/telecom/1997/pr0502uk.htm Alcatel Telecom Press Release alcatel.com 1 जून 2025 8 फ़रवरी 1998 https://web.archive.org/web/19980208232723/http://www.alcatel.com/news/pressrel/telecom/1997/pr0502uk.htm dead 1998 तक अल्काटेल दुनिया का पाँचवाँ सबसे बड़ा मोबाइल फ़ोन निर्माता बन गया था, जिसकी वैश्विक हिस्सेदारी 4.3% थी।https://www.latimes.com/archives/la-xpm-1999-feb-08-fi-6016-story.html Nokia Takes 23% of Cell Phone Market in '98 8 फ़रवरी 1999 लॉस एंजेलिस टाइम्स 1 जून 2025
2004 में अल्काटेल और टीसीएल कॉरपोरेशन ने संयुक्त उद्यम (जॉइंट वेंचर) स्थापित किया, जिसमें टीसीएल की हिस्सेदारी 55% और अल्काटेल की 45% थी।https://www.gsmarena.com/alcatel_and_tcl_joint_venture-news-40.php Alcatel and TCL joint venture 28 अप्रैल 2004 gsmarena.com लेकिन 2005 में अल्काटेल ने मोबाइल व्यवसाय से बाहर निकलने का निर्णय लिया और अपनी हिस्सेदारी टीसीएल को बेच दी। इसके बाद टीसीएल अल्काटेल ब्राण्ड के तहत मोबाइल फ़ोन बनाने वाली कंपनी बन गई।https://www.nytimes.com/2005/05/18/technology/alcatel-sells-its-stake-in-cellphone-business.html Alcatel sells its stake in cellphone business 18 मई 2005 द न्यूयॉर्क टाइम्स 1 जून 2025
2010 में ब्राण्ड का नाम अल्काटेल वन टच रखा गया और यह टूर डी फ्रांस का प्रायोजक भी बना। 2016 में नोकिया द्वारा अल्काटेल-ल्यूसेंट का अधिग्रहण करने के बाद ब्राण्ड का नाम फिर से सिर्फ़ अल्काटेल कर दिया गया।https://www.androidcentral.com/alcatel-drops-onetouch-major-rebranding Alcatel drops the 'OneTouch' in major rebranding 20 फ़रवरी 2016 Android Central 22 मई 2018
कंपनी संरचना
टीसीएल मोबाइल लिमिटेड (टीसीएल कम्युनिकेशन) का हिस्सा है और हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है। यही कंपनी अल्काटेल ब्राण्ड के साथ-साथ ब्लैकबेरी फ़ोन (2016–2020) भी बनाती थी।https://www.bloomberg.com/news/articles/2016-12-15/blackberry-licenses-brand-to-chinese-phone-maker-tcl-corp BlackBerry gives TCL rights to use its brand 15 दिसम्बर 2016 Bloomberg
उत्पाद इतिहास
अल्काटेल ने अपना पहला डिजिटल जीएसएम फ़ोन 9109 HA सन् 1991 में जारी किया, जो फ़्रांस का पहला जीएसएम फ़ोन था। 1997 में अल्काटेल ने वन टच शृंखला की शुरुआत सेबिट प्रदर्शनी में की।https://www.mobilephonemuseum.com/phone-detail/one-touch-easy Alcatel - One Touch Easy 1 जून 2025 इसके बाद कई लोकप्रिय मॉडल जारी किए गए जिनमें वन टच ईज़ी, वन टच प्रो और वन टच कॉम (शार्प कॉर्पोरेशन के सहयोग से) शामिल थे।
2000 के दशक में कंपनी ने रंगीन डिस्प्ले, इनबिल्ट कैमरा और स्मार्टफ़ोन जैसी नई तकनीकों वाले मॉडल भी प्रस्तुत किए। 2010 में पहला अल्काटेल एंड्रॉइड स्मार्टफ़ोन OT-980 लॉन्च किया गया।
सन्दर्भ
श्रेणी:मोबाइल फोन के निर्माताएं