Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ईडविग, इंग्लैंड का राजा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

monarch ईडविग अंग्रेजों का राजा Eadwig - MS Royal 14 B VI.jpg चौदहवीं शताब्दी के उत्तराद्ध में ऍडविग - Genealogical Roll of the Kings of England 23 नवंबर 955 – 1 अक्तूबर 959 ईडरेड एडगर वेसेक्स 941? वेसेक्स, इंग्लैंड 959 10 1 y (approx. 18) ग्लूसेस्टर, इंग्लैंड विंचेस्टर कैथेड्रल yes ऍल्फगिफु (तलाक) एडमंड, इंग्लैंड का राजा शाफ्ट्सबरी की ऍल्फगिफु कैथोलिक (सुधार पूर्व) ईडविग'', 'Eadwig, अन्य वर्तनी ऍडविग, ऍडवी (मृत्यु 1 अक्टूबर 959), सामान्यत: जिसे द ऑल फेयर''' (भोलाभाला) भी कहते हैं,http://www.britainexpress.com/History/monarchs.htm Britain Express - English Monarchs 11 जुलाई 2016 https://web.archive.org/web/20160723015343/http://www.britainexpress.com/History/monarchs.htm 23 जुलाई 2016 dead ९५५ ई. से ९५९ ई. में अपनी मृत्यु तक अंग्रेजों का राजा था। एडमंड प्रथम और उनकी रानी शाफ्ट्सबरी की ऍल्फगिफु का ज्येष्ठ पुत्र ईडविग अपने चाचा ईडरेड की मृत्यु के पश्चात सन ९५५ में इंग्लैंड का राजा बना। उसका लघु शासन गिरिजाघर के पादरियों और अन्य कुलीन व्यक्तियों जैसे डंस्टन और प्रमुख पादरी ओडा के साथ झगडों के कारण प्रख्यात रहा। thumb|260px|ईडविग का सिक्का ईडविग की चार वर्षों के लघु शासन के बाद सन् 959 में मृत्यु हो गयी। उसे राजधानी विनचेस्टर में दफनाया गया। उसका भाई शांतिदूत एडगर उसका उत्तराधिकारी बना। इंग्लैंड पर शासन विवाह टूटना ईदविग और ऍल्फगिफु के विवाह की समाप्ति उनकी मर्जी के खिलाफ़ डन्सटन के सहयोगियों और समर्थकों की राजनीतिक साजिश का परिणाम थी। यह असामान्य था क्योंकि पति-पत्नी अलग होना नहीं चाहते थे। गिरिजाघर उस समय एक ही पूर्वज के वंशजों (सात पीढियों तक) के बीच वैवाहिक संबंधों को मान्यता नहीं देता था।Constance B. Bouchard, 'Consanguinity and Noble Marriages in the Tenth and Eleventh Centuries', Speculum, Vol. 56, No. 2 (Apr., 1981), pp. 269-70 (सन् 1215 में इसे घटाकर ४ पीढ़ी तक कर दिया गया।) thumb|260px|ईडविग के राज्याभिषेक की दावत के समय डन्स्टन का राजा एडवी के सामने असभ्य व्यवहार।, थॉमस मोर्टीमर की पुस्तक न्यू हिस्ट्री ऑफ़ इंग्लैंड के पहले संस्करण के आधार पर सैमुअल वेल द्वारा चित्रण। राज्य का बिखराव तडीपार के अपने दिनों में डन्सटन फ्लैन्डर्स के बेनेडिक्टाइनों से बहुत प्रभावित हुआ। पूर्वी एंग्लिया में एक डन्स्टन और बेनेडिक्टाइन्स समर्थक दल का निर्माण शुरु हुआ जो ईदविग के छोटे भाई एड्गर का समर्थन करने लगी। राजा के आदेशों से असहमत और प्रमुख पादरी कैंटरबरी के ओडा से समर्थन प्राप्त मर्सिया और नॉर्थम्ब्रिया के थेनेसों की निष्ठा राजा के बजाए उसके छोटे भाई एड्गर के प्रति हो गई। सन् 957 में देश को गृह युद्ध से बचाने के लिये कुलीन घरानों ने साम्राज्य को थेम्स नदी के किनारों पर बांटने का फैसला लिया। ईडविग को थेम्स के दक्षिण में वेसेक्स और केंट जबकि एड्गर को थेम्स के उत्तर में शासन करने की आज्ञा मिली। स्वभाव ईडविग अपने दयालु स्वभाव व भूमि दान करने के लिये जाना जाता था। सिर्फ ९५६ ई० में ही उसने आंग्ल-सैक्सन भूमि का ५% हिस्सा दान कर दिया था। उसकी भूमि दान करने की यह सहृदता कुछ हद तक उसकी राजनीतिक असुरक्षा की भावना को भी दर्शाती है।Chris Wickham 'Problems in Doing Comparative History' pp. 19-20 Challenging the Boundaries of Medieval History: The Legacy of Timothy Reuter, Patricia Skinner ब्रेपोल्स 2009 ईडविग की ९५९ ई० में अज्ञात कारणों से मृत्यु हो गयी, उसके बाद उसके भाई शांतिदूत ईडगर ने सत्ता संभाली और राज्य को एकजुट किया। कला और साहित्य में ईदविग के शासन काल को ब्रिटिश कलाकारों ने अठ्ठारहवीं शताब्दी में याद करना शुरु किया जब इसे १८५० के आसपास चित्रों, नाट्यमंचन और नाटकों में दर्शाना शुरु किया गया। विलियम ब्रोमली, विलियम हैमिल्टन , विलियाम दाइस, रिचर्द डाड और थॉमस रूड्स इत्यादि ने ईदविग और उसके शासनकाल से संबंधित कई चित्र बनाये। थॉमस सेडविक व्हैली, थॉमास वारविक, फ्राँसिस बर्नी इत्यादि ने साहित्यिक रचनाएँ की।8572 Eadwig Simon Keynes इन्हें भी देखें Eadwig of England Eadwig सन्दर्भ 30em बाहरी कड़ियाँ 7507 Eadwig 4 ईडरेड अंग्रेजों का राजा 955–959 एडगर श्रेणी:941 के जन्म श्रेणी:अंग्रेज राजा श्रेणी:दसवीं सदी के लोग श्रेणी:वेसेक्स राजघराना श्रेणी:आंग्ल-सैक्सन शासक