Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जेर्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जेर्स (Gers ; फ्रेंच: le Gers, उच्चारण: [ʒɛʁs] या [ʒɛʁ]; Gascon: Gers) फ्रांस का प्रशासकीय विभाग है जो जेर्स, आउर, जिमोने सेव आदि नदियों के प्रवाहक्षेत्र में लगभग ६,२९१ वर्ग किमी॰ पर फैला हुआ है। भूमि अधिकतर पठारी है, जिसकी ऊँचाई दक्षिण-पूर्व में ३३० मीटर तथा ढाल उत्तर-पूर्व की ओर है। जलवायु प्राय: समशीतोष्ण है। वार्षिक वर्षा का औसत ७२o से ७६ सेंमी॰ है। बर्फ और कुहरा कभी कभी पड़ता है। कृषि यहाँ के निवासियों का मुख्य व्यवसाय है, जिसमें अंगूर की कृषि विशेष महत्वपूर्ण है। इसके अतिरिक्त उपजाऊ घाटियों में गेहूं, मक्का आदि खाद्यान्न एवं फ्लैक्स की कृषि भी होती है। कृषि के बाद पशुपालन का ही विशेष महत्व है। मदिरा अच्छी और प्रचुर मात्रा में बनाई जाती है। श्रेणी:फ्रांस के प्रशासकीय विभाग