411 REFERENCE · Wikipedia
बाणसागर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बाणसागर बाँध Bansagar Dam Bansagar3.JPG नीचे से देखने पर बाँध का दृश्य सोन नदी बाणसागर जलाशय देवलोंद, शहडोल ज़िला, मध्य प्रदेश जल संसाधन मन्त्रालय, मध्य प्रदेश 1020 m on 67 m on 14 मई 1978 25 सितम्बर 2006 24 11 30 N 81 17 15 E region:IN_type:landmark inline,title
thumb|270px|बाणसागर जलाशय
बाणसागर (Bansagar) या बाणसागर बाँध (Bansagar Dam) मध्य प्रदेश राज्य के शहडोल ज़िले के देवलोंद नामक स्थान पर निर्मित अंतर्राज्यीय बहुउद्देशीय बृहद नदी घाटी परियोजना है। यह बान्ध मध्य प्रदेश में सोन नदी (सोनभद्रशिला) पर बनाया गया है। देवलोंद रीवा से लगभग ५४ कि॰मी॰ दूरी पर रीवा-शहडोल मार्ग पर स्थित है। इस बांध की उँचाई 67 मीटर है।
बाणसागर बाँध और जलाशय के आँकड़े
जलग्रहण क्षेत्र (आवाह क्षेत्र) : 18648 किमी² {4608021.15 एकड़}
बाँध की उँचाई : 67 मीटर
बाँध की लम्बाई : 1020 मीटर
बाँध का प्रकार : ईंट/मिट्टी
अधिप्लव क्षमता : 47,742 घन मीतर प्रति सेकेण्ड
जल संचय : 5.41 घन किमी
डूब क्षेत्रफल : 587.54 वर्ग किमी
प्रभावित जनसंख्या : 250,000 लोग (54,686 परिवार)
कितने गाँव डूबे : 336
आरम्भ होने का वर्ष : 14मई1978
पूर्ण होने का वर्ष :25 सितम्बर 2006
लाभान्वित लोग : किसान
परियोजना से लाभ
सिंचाई
इस बाँध से जल का वितरण निम्नलिखित प्रकार से होता है-
मध्य प्रदेश : 2000000 acre.ft km3
उत्तर प्रदेश : 1000000 acre.ft km3
बिहार : 1000000 acre.ft km3
बाणसागर से मध्यप्रदेश के 2,490 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की, उत्तर प्रदेश के 1,500 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की तथा बिहार के 940 वर्ग किमी क्षेत्र की सिंचाई होगी।
विद्युत उत्पादन
इससे 520 मेगावाट विद्युत का भी उत्पादन होगा।
बाणसागर नहर परियोजना
बाणसाग नहर परियोजना 1978 में आरम्भ हुई थी तथा 25 सितंबर 2006 को प्रधानमन्त्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा राष्ट्र को समर्पित की गयी। इससे निम्नलिखित नहरें निकाली जा रहीं हैं:
नहर प्रणाली का नाम लम्बाई (किमी) वार्षिक सिंचाई (हेक्टेयर) Common Water Carrier 36.57 इससे सीधे सिंचाई नहीं होगी दाहिने किनारे की नहर 30.80 5059 भीतरी नहर 11.20 2730 सिहावल नहर 75.30 27143 केवटी नहर 90.00 45528 पूर्वा नहर 128.90 74084 गुढ मउगंज नहर 65.00 24654 त्योंथर उत्थापित नहर 40.96 14161
राष्ट्र को समर्पित
बाणसागर परियोजना की आधारशिला 14 मई 1978 को स्वर्गीय प्रधान मंत्री मोरारजी देसाई द्वारा रखी गई थी। परियोजना का निरीक्षण किया गया और मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री पंडित राम किशोर शुक्ला के अंतहीन प्रयासों से हर पंचवर्षीय योजना में पर्याप्त धन आवंटित किया गया। बाणसागर बांध 25 सितंबर 2006 को स्वर्गीय प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा देश को समर्पित किया गया।39 साल में पूरी हो पाई बाणसागर परियोजना, एशिया में नहीं ऐसी दूसरी मिसाल https://aajtak.intoday.in/story/bansagar-to-irrigate-drought-prone-areas-of-three-states-1-1015804.html आजतक १५ जुलाई २०१८ विवेक पाठक 6 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181107010104/https://aajtak.intoday.in/story/bansagar-to-irrigate-drought-prone-areas-of-three-states-1-1015804.html 7 नवंबर 2018 live
इन्हें भी देखें
सोन नदी
देवलोंद
शहडोल ज़िला
बाहरी कड़ियाँ
उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी सौगात है एशिया की सबसे बड़ी बाणसागर नहर परियोजना
सन्दर्भ
श्रेणी:मध्य प्रदेश में बाँध
श्रेणी:भारत की नदी घाटी परियोजनाएं
श्रेणी:मध्य प्रदेश में पनबिजलीघर
श्रेणी:शहडोल ज़िला